पति से विवाद के बाद बेटे ने भी छोड़ा साथ

संवाद सहयोगी, हाथरस : मां के साथ कोतवाली पहुंची महिला ने पति पर मारपीट व बेटे को जबरन ले जाने का

By Edited By: Publish:Thu, 28 May 2015 01:04 AM (IST) Updated:Thu, 28 May 2015 01:04 AM (IST)
पति से विवाद के बाद बेटे ने भी छोड़ा साथ

संवाद सहयोगी, हाथरस : मां के साथ कोतवाली पहुंची महिला ने पति पर मारपीट व बेटे को जबरन ले जाने का आरोप लगाया। ससुराल मुरसान होने के कारण पुलिस ने उसे मुरसान कोतवाली पहुंचा दिया। पुलिस महिला के साथ ससुराल भी पहुंची, लेकिन उसके बच्चे ने ही मां के साथ जाने से इंकार कर दिया।

गणेशगंज की रहने वाली पूजा की शादी सात साल पहले मुरसान निवासी संदीप से हुई थी। पूजा का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति ने उन्हें प्रताडि़त करना शुरू कर दिया था, जिसके चलते उसे ससुराल छोड़ना पड़ा। पिछले पांच साल से पूजा अपनी मां कपूरी देवी के साथ रह रही है। बुधवार की सुबह पूजा मां के साथ कोतवाली सदर पहुंची। महिला ने पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। महिला का कहना है कि कुछ दिन पहले वह घर पर अकेली थी। पति ने घर पर पहुंचकर उसके साथ मारपीट की तथा जबरन बेटे को अपने साथ ले गए। महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शहर कोतवाल ने उन्हें मुरसान कोतवाली भेजा तथा मुरसान प्रभारी निरीक्षक से वार्ता की। मुरसान पहुंचकर महिला ने प्रभारी निरीक्षक राजेश्वर त्यागी के समक्ष अपना दुखड़ा रोया। पुलिस पूजा व उसकी मां को लेकर उसकी ससुराल पहुंची। यहां ससुरालियों से बात हुईं। पति ने कहा कि बेटा अपना मरजी से उनके साथ आया है।

प्रभारी निरीक्षक राजेश्वर त्यागी के अनुसार बच्चे ने मां के साथ जाने से इंकार कर दिया। पूजा खाली हाथ वापस लौट आई। संभव है कि महिला अब अपने बच्चे के लिए कोर्ट की शरण ले।

chat bot
आपका साथी