श्री लक्ष्मी-गणेश की शोभायात्रा निकाली

हाथरस : कस्बा हसायन में दिवाली के मौके पर गुरुवार को परंपरागत तरीके से मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की श

By Edited By: Publish:Sat, 25 Oct 2014 12:32 AM (IST) Updated:Sat, 25 Oct 2014 12:32 AM (IST)
श्री लक्ष्मी-गणेश की शोभायात्रा निकाली

हाथरस : कस्बा हसायन में दिवाली के मौके पर गुरुवार को परंपरागत तरीके से मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गयी। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर इसका स्वागत किया।

शोभायात्रा का शुभारंभ टुकिया मंदिर से हुआ। सपा के सभासद सुरेश चंद्र कुशवाहा ने फीता काटकर इसकी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि माता लक्ष्मी सभी के घरों में धन धान्य एवं खुशहाली लाएं। शोभायात्रा मुहल्ला शीशगरान, बौहरान, जाटवान, पुरदिलनगर मार्ग, पैन बाजार होते हुए पथवारी मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल सभी झांकियों पर पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया और बैंड बाजों की धुनों पर जमकर नृत्य किया। महिलाओं ने भी खूब नृत्य किया।

शोभायात्रा में जितेंद्र कुमार कुशवाहा, मोरमुकुट कुशवाहा, किशन लाल कुशवाहा, मनोज कुमार, विनोद कुमार, फूल सिंह, हीरालाल, कल्याण सिंह, पुरुषोत्तम, द्रोपा देवी, चंद्रवती देवी, राजकुमारी, मूलचंद, कैलाश कुमार, विजय कुमार, शिव कुमार, जगदीश कुमार, मुकेश कुमार, दिनेश कुमार, राकेश कुमार थे।

chat bot
आपका साथी