1113 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव, सात पॉजिटिव

शादी समारोहों की वजह से अब बढ़ गया कोरोना का संक्रमण संक्रमित निकले मरीजों को एल वन हॉस्पिटल में कराया भर्ती।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 12:35 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 12:35 AM (IST)
1113 लोगों की रिपोर्ट आई  निगेटिव, सात पॉजिटिव
1113 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव, सात पॉजिटिव

संवाद सहयोगी, हाथरस : दो दिन कोरोना संक्रमण का खतरा नहीं रहा मगर अब फिर से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ गया है। शुक्रवार को सात मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिन्हें एल वन हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया। वहीं 1113 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई।

शादी समारोहों के चलते दूसरे जिलों में आवागमन बढ़ गया है। कोविड-19 के नियमों का पालन भी ठीक से नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह से कोरोना संक्रमित बढ़ गए हैं। शुक्रवार को मुरसान के गांव सुधिया निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति व 40 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ककरौली निवासी 58 वर्षीय महिला, बिसावर निवासी 56 वर्षीय महिला, कुरसंडा निवासी 72 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शहर में गुडि़या वाला पेंच निवासी 50 वर्षीय महिला और बसंत व्यू निवासी 55 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पहले स्वास्थ्य कर्मियों

को लगाएंगे वैक्सीन

कॉरोना की वैक्सीन आने के बाद प्रथम चरण में फ्रंटलाइन वर्करों को कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। इस क्रम में शासन के द्वारा कोविन पोर्टल की स्थापना की गई है, जिसमें सरकारी और निजी चिकित्सालयों के चिकित्सक एवं कर्मचारी एवं आशा और आंगनबाड़ी का विवरण पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत किया जा रहा है। इस कार्य के लिए शासन एवं जनपद स्तर से जिला डाटा प्रबंधक मोहम्मद आमिर को डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटर नामित किया गया है। सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों का विवरण मंगाया जा रहा है एवं जल्दी ही समस्त कार्य संपादित करा लिए जाएंगे। हाथरस का कोरोना मीटर

कुल केस/24 घंटे में 1210/07

सक्रिय केस/24 घंटे में 40/07

स्वस्थ हुए/24 घंटे में 1124/03

कुल मौतें/24 घंटे में 08/00

कुल टेस्ट/24 घंटे में 192320/1000

chat bot
आपका साथी