गौ हत्या करने वालों पर हो कार्यवाही

By Edited By: Publish:Fri, 13 Dec 2013 12:18 AM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2013 12:20 AM (IST)
गौ हत्या करने वालों पर हो कार्यवाही

गौ रक्षा की मांग को लेकर आधा दिन बंद रहे बाजार

संवाददाता, हाथरस : सादाबाद हाथरस मार्ग पर मीतई चंदपा के मध्य गायों से भरे एक ट्रक के पलटने से गायों की मौत हो जाने के कारण बिसावर के हिन्दूवादियों में भारी रोष है। हिन्दूवादियों ने गायों की आत्मा शांती के लिये दोपहर तक बाजार बंद रखा और प्रदर्शन किया। साथ ही गौकशी व गौ माता पर अत्याचार करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

इस मौके पर युवा हिन्दूवादी नेता मुकेश चौधरी ने कहा कि गाय हमारी पूज्यनीय होती है गाय की हत्या करवाना हिन्दू संस्कृति को ठेस पहुंचाना है। विरोध प्रदर्शन में बिसावर गौ सेवा समिति के सदस्य भूपेन्द्र अग्रवाल ने कहा गायों की रक्षा करना व सेवा करना सभी पुन्यों से ऊपर माना गया है। इसलिये गाय की तस्करी करने वालों को जेल में भेजना चाहिये। हिन्दूवादी नेता जगदेव शर्मा ने शासन को गाय तस्करी करने वालों के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही करनी चाहिये और विधान सभा में कठोर कानून बनाना चाहिये और सभी हिन्दूओं की गाय की रक्षा के सहयोग देना चाहिये। साथ ही शासन प्रशासन हिन्दूओं की भावनाओं की कद्र करें क्योंकि पुराणों में गाय को माता कहा गया है परन्तु आज का मानव कुछ पैसों के लिये गाय माता की तस्करी में सहयोग कर रहे हैं। बिसावर के व्यापारियों द्वारा एक जुट होकर प्रदर्शन करते हुये गौ हत्याओं के विरोध में आधा दिन बाजार बंद रख गाय माता की आत्मा की शांती के लिये हवन यज्ञ भी किया। प्रदर्शन में शामिल, भूपेन्द्र अग्रवाल, जगदेव शर्मा, मुकेश चौधरी, अमित प्रताप, अजीत चौधरी, हरेश चौधरी, अमित शर्मा, विष्णु शर्मा, कौशल किशोर, मनोज अग्रवाल, अमित शर्मा, विष्णु शर्मा आदि लोग मौजूद थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी