किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपित को बच्चा चोर समझकर पीटा

पाली क्षेत्र के एक गांव में हुई घटना

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Aug 2022 11:54 PM (IST) Updated:Wed, 24 Aug 2022 11:54 PM (IST)
किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपित को बच्चा चोर समझकर पीटा
किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपित को बच्चा चोर समझकर पीटा

किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपित को बच्चा चोर समझकर पीटा

पाली (हरदोई) : बच्चा चोर की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। खेत पर बकरी लेकर गई किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले युवक को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर उसकी पिटाई के बाद बंधक बना लिया। बाद में पुलिस उसे हिरासत में ले गई। एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि उसकी आठ वर्षीय पुत्री, भांजी के साथ बुधवार दोपहर खेत पर बकरियां लेकर गई थीं। उसी दौरान एक युवक ने बेटी को मारपीट कर भगा दिया, इसके बाद भांजी के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। भांजी के शोर करने पर खेत पर काम कर रहे किसान पहुंच गए और बच्ची को युवक से छुड़ाया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने युवक को बच्चा चोर समझकर उसकी पिटाई कर पंचायत घर में ले जाकर बंद कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। युवक ने पूछताछ में अपना नाम गोपाल बताया। थाना प्रभारी सुनील दत्त कौल ने बताया कि तहरीर मिली है। हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है। बच्चा चोर समझकर वृद्धा को पकड़ा : बावन कस्बा के मुहल्ला सर्रानीम के निकट रहने वाले शिवराम सिंह का नाती अथर्व सिंह घर के बाहर खड़ा था। उसी दौरान वृद्धा ने अथर्व का हाथ पकड़ लिया। वहां पर मौजूद लोगों ने वृद्धा को बच्चा चोर समझा और शोर मचा दिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जानकारी पर चौकी प्रभारी रजनीश त्रिपाठी ने लोगों को समझाकर शांत कराया। जांच में पता चला कि वृद्धा मानसिक मंदित है और भिक्षा मांगने का काम करती है।

chat bot
आपका साथी