दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, नौ लोग घायल

संवाद सूत्र, मल्लावां : कोतवाली क्षेत्र के गांव बाबटमऊ के मजरा जरेरा में चपरतला निवासी रामकिशोर विवादित भूमि पर निर्माण कर रहे थे तभी हेमलाल पुत्र मन्ना ने मना किया। जिसमें दोनो पक्षों में कहासुनी होने लगी। धीरे-धीरे विवाद बढ़ता चला गया और फिर लाठी डंडे चलने लगे। जिसमें दोनो पक्षों से नौ लोग घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 11:07 PM (IST) Updated:Wed, 20 Feb 2019 11:07 PM (IST)
दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, नौ लोग घायल
दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, नौ लोग घायल

मल्लावां: कोतवाली क्षेत्र के गांव बाबटमऊ के मजरा जरेरा में चपरतला निवासी रामकिशोर विवादित भूमि पर निर्माण कर रहे थे तभी हेमलाल पुत्र मन्ना ने मना किया। जिसमें दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। धीरे-धीरे विवाद बढ़ता चला गया और फिर लाठी डंडे चलने लगे। जिसमें दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गए।

हेमलाल पुत्र मन्ना ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार कि सुबह 9 बजे उसकी भूमि पर चपरतला निवासी रामकिशोर पुत्र मुल्ला, जगदीश पुत्र लोहंगी, कन्हैयालाल पुत्र मोहनलाल, वंशीलाल पुत्र रामकिशोर नींव खोदकर निर्माण करने लगे। जिसका उन्होंने विरोध किया तो सभी लोग मिलकर उसको लाठी डंडों से मारने पीटने लगे। यह देखकर भाई अच्छेलाल, पुत्र सरोज, पत्नी हेमपुष्पा, राधादेवी पत्नी अच्छेलाल बचाने लगे तो उनको भी मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के लक्ष्मण पुत्र रामकिशोर निवासी चपरतला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। पिता रामकिशोर, भाई वंशीलाल, राजीव, बहन रामदेवी, माता रामश्री निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी बीच विपक्षी सोबरन, अच्छेलाल, हेमलाल पुत्रगण मन्ना, अशोक कुमार, सरोज कुमार पुत्रगण हेमलाल, राधा पत्नी अच्छेलाल, हेमपुष्पा पत्नी हेमलाल निवासी जरेरा व मंशाराम पुत्र प्यारेलाल निवासी चपरतला लाठी डंडे, फावड़ा व कुल्हाड़ी लेकर आए और निर्माण कार्य रोकने लगे। विरोध करने पर सभी लोग मारने पीटने लगे। जिसमें माता, पिता, भाई, बहन समेत पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी