अधिकतर क्रय केंद्रों पर दूसरे दिन भी पसरा रहा सन्नाटा

हरदोई :किसानों के लिए क्रय केंद्रों पर उपज बेचना मुश्किल हो गया है। आलम यह है कि धान

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 10:35 PM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 10:35 PM (IST)
अधिकतर क्रय केंद्रों पर दूसरे दिन भी पसरा रहा सन्नाटा
अधिकतर क्रय केंद्रों पर दूसरे दिन भी पसरा रहा सन्नाटा

हरदोई :किसानों के लिए क्रय केंद्रों पर उपज बेचना मुश्किल हो गया है। आलम यह है कि धान खरीद के दूसरे दिन अधिकतर क्रय केंद्रों पर सन्नाटा छाया रहा। नवीन गल्ला मंडी के कुछ केंद्रों पर खरीद की शुरुआत की गई। उधर डिप्टी आरएमओ ने क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर खरीद का जायजा लिया।

शासन ने जनपद को 10 लाख 72 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य रखा है। जिला प्रशासन ने धान खरीद को लेकर 45 क्रय केंद्र खोले हैं। अधिकारियों का दावा है कि समस्त सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो गई। जानकारों की माने तो नवीन गल्ला मंडी के कुछ क्रय केंद्रों को छोड़ अधिकतर केंद्रों पर खरीद की शुरुआत तक नहीं हुई है। डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडेय ने बताया कि नवीन गल्ला मंडी के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया और केंद्र प्रभारियों को मानक के अनुसार धान खरीद करने को निर्देशित किया।

किसानों द्वारा सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की बिक्री करने को लेकर खाद्य विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराने में रूचि नहीं दिखाई जा रही है।

chat bot
आपका साथी