जयंती पर शहीद भगत सिंह को किया नमन

हरदोई महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की सोमवार को जयंती पर उन्हें याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। शहर से लेकर कस्बा में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 11:07 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 11:07 PM (IST)
जयंती पर शहीद भगत सिंह को किया नमन
जयंती पर शहीद भगत सिंह को किया नमन

हरदोई : महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की सोमवार को जयंती पर उन्हें याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। शहर से लेकर कस्बा में कार्यक्रम आयोजित हुए। शहीद उद्यान में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि शहीद भगत सिंह ने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत माता की लाज रखी। जिला उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह, अमित सिंह, प्रशांत मिश्रा, सतेंद्र सत्या, सईद अहमद, गिरीश गुप्ता, देवेश मिश्रा, धीरज अर्कवंशी, नीतीश मिश्रा, अजय पांडे, महावीर यादव, आदि मौजूद रहे। सपा नेता मुकुल सिंह ने सरदार भगत सिंह की 113 वीं जयंती पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि सरदार भगत सिंह प्रत्येक भारतवासी के हृदय में बसते हैं। मोनू अवस्थी, अनिल सिंह, विशाल, धर्मेंद्र कुमार, मुकेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे। वहीं पिहानी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई ने शहीद भगत की जयंती पर उन्हें याद किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अनुराग शुक्ला, धीरज, मनीष, रजत, शुभम, अनमोल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी