हरदोई: जिला जेल के टॉयलेट में फंदे पर लटकता मिला कैदी का शव

मामला पिहानी कोतवाली क्षेत्र का है। जिला कारागार में धारा 302 की सजा काट रहे आरोपी का शव टॉयलेट में गमछे से लटकता मिला।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Thu, 09 May 2019 03:03 PM (IST) Updated:Thu, 09 May 2019 03:03 PM (IST)
हरदोई: जिला जेल के टॉयलेट में फंदे पर लटकता मिला कैदी का शव
हरदोई: जिला जेल के टॉयलेट में फंदे पर लटकता मिला कैदी का शव

हरदोई, जेएनएन। जिला कारागार में सजा काट रहे कैदी का शव इज्जतघर (टॉयलेट) में गमछे से लटकता मिला। मामले की जानकारी मिलते ही कारागार के उप महानिरीक्षक मौके पर पहुंचे। जेल अधीक्षक बृजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि जेल की बैरक नंबर चार के टॉयलेट की खिड़की में गमछा से लटका हुअा मिला। अाननफानन में जेल चिकित्सालय के चिकिसक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक जिला कारागार में धारा 302 की सजा काट रहा था। 

ये है पूरा मामला 

मामला पिहानी कोतवाली क्षेत्र का है। यहां के बंदहरा निवासी सूर्यप्रकाश (35) पुत्र प्रेमचंद्र का शव इज्‍जतघर (टॉयलेट)में गमछा से लटकता मिला। बता दें, मृतक आरोपी ने अपनी बेटी करिश्मा उर्फ बिट्टी को गायब कर गला घोंटकर हत्या कर दी थी। शव को घरे में छिपाने के बाद बदबू से खुलासा के डर से नदी में फेंक दिया था। ताकि पुत्री की बीमा राशि उसे मिल सके। इसके बाद वह साली के साथ दूसरी शादी रचा सके। पुत्री की हत्या में आरोप में 16 अक्टूबर 2018 से हत्या के आरोप में धारा 302 में  जिला कारागार मे बंद था। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी