दिन में करेंगी दीदार, शाम को दूर से लेंगी आशीर्वाद

हरदोई अब इसे किस्मत कहें या फिर कुछ और लेकिन 49 महिलाएं जेल की कोठरी में करवाचौथ का व्रत रखेंगी। सबसे खास बात तो यह कि 31 महिलाओं के पति भी जेल में बंद हैं। उनके लिए स्वजन पूजन सामग्री गेट पर दे जाएंगे जो उन्हें पहुंचा दी जाएगी। जबकि बाकी को जिला प्रशासन सामग्री देगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Nov 2020 11:23 PM (IST) Updated:Tue, 03 Nov 2020 11:23 PM (IST)
दिन में करेंगी दीदार, शाम को दूर से लेंगी आशीर्वाद
दिन में करेंगी दीदार, शाम को दूर से लेंगी आशीर्वाद

हरदोई: अब इसे किस्मत कहें या फिर कुछ और, लेकिन 49 महिलाएं जेल की कोठरी में करवाचौथ का व्रत रखेंगी। सबसे खास बात तो यह कि 31 महिलाओं के पति भी जेल में बंद हैं। उनके लिए स्वजन पूजन सामग्री गेट पर दे जाएंगे, जो उन्हें पहुंचा दी जाएगी। जबकि बाकी को जिला प्रशासन सामग्री देगा। दिन में महिला अधिकारियों की मौजूदगी में उनकी पति से मुलाकात करा दी जाएगी शाम को वह दूर से ही आशीर्वाद लेंगी।

जिला कारागार में इन दिनों बंद महिलाओं में से 49 सुहागिनें करवाचौथ का व्रत रखेंगी। जेल अधीक्षक ब्रजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 31 महिलाओं के पति भी जेल में बंद हैं। शाम को जेल बंद हो जाती है, तो मुलाकात नहीं हो सकती। इसी को ध्यान में रखते हुए बुधवार को 31 महिलाओं की महिला बंदी रक्षकों व अधिकारियों की मौजूदगी में मुलाकात करा दी जाएगी। वैसे तो पूजन की सामग्री मुलाकात में आ जाती थी, लेकिन इन दिनों से मुलाकात बंद हैं, ऐसे में जिन महिलाओं के घर से गेट पर सामग्री पहुंचा दी जाएगी वह महिलाओं तक पहुंचा दी जाएगी। अगर किसी की सामग्री नहीं पहुंचती है तो जेल प्रशासन उन्हें सामग्री उपलब्ध कराएगा। जेल अधीक्षक ने बताया कि महिलाओं के व्रत का इंतजाम किया गया है। जेल नियमावली के अनुसार उन्हें शाम को खाना भी दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी