तानाशाही के खिलाफ हमेशा की राजनीति- पारुल

हरदोई: हरदोई नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी के रूप में पराजित हुए पारुल दीक्षित ने मतदाता स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Dec 2017 10:10 PM (IST) Updated:Sun, 03 Dec 2017 10:10 PM (IST)
तानाशाही के खिलाफ हमेशा की राजनीति- पारुल
तानाशाही के खिलाफ हमेशा की राजनीति- पारुल

हरदोई: हरदोई नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी के रूप में पराजित हुए पारुल दीक्षित ने मतदाता सूचियों में गड़बड़ी की बड़े पैमाने पर शिकायतें आने की बात कही है। उन्होंने कहा कि काफी संख्या में लोगों के नाम कटे मिले। जिससे वह वोट नहीं डाल सके। यह लोक तांत्रिक व्यवस्था के लिए गलत है और जिला प्रशासन व निर्वाचन आयोग कार्यालय और बीएलओ पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि हमेशा तानाशाही के खिलाफ राजनीति की और आगे भी करता रहूंगा।

महात्मा गांधी मार्ग स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता में श्री दीक्षित ने कहा कि उन्होंने हमेशा तानाशाही के खिलाफ राजनीति की है। नगर को साफ सुथरा बनाने के साथ ही प्रदेश और देश के मानचित्र पर स्थान दिलाने के लिए उन्होंने चुनाव लड़ा था। कहा कि नगर में शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की उपेक्षा की गई थी।

उन्होंने भाजपा कार्यकारिणी या जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाने वालों की भी ¨नदा की। कहा कि सभी ने मिलकर चुनाव लड़ा। जिलाध्यक्ष पर जो आरोप लगा रहे हैं वह सही नहीं हैं। वार्ता के दौरान प्रमुख रूप से समीर ¨सह समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी