प्रदेश की कानून व्यवस्था है ध्वस्त : नरेश अग्रवाल

हरदोई : सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने अपने आवास पर पार्टी कार्य

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Nov 2017 10:38 PM (IST) Updated:Fri, 03 Nov 2017 10:38 PM (IST)
प्रदेश की कानून व्यवस्था है ध्वस्त  : नरेश अग्रवाल
प्रदेश की कानून व्यवस्था है ध्वस्त : नरेश अग्रवाल

हरदोई : सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं व आम जनता से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना। मौके पर ही निस्तारण कराया।

शाम को निधेष जैन के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक की। कहा कि भाजपा सरकार बने लगभग सात महीने हो गए हैं। इस सात महीनों में प्रदेश का माहौल एकदम बदल गया। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई। किसी की बात सुनने वाला कोई नहीं है। हर वर्ग परेशान है। खासकर व्यापारी वर्ग टूट गया है। कहा कि प्रधानमंत्री ने बड़े-बड़े सपने दिखाकर सरकार बना ली अब समय आ गया है कि निकाय चुनाव में सपा को जीत दिलाकर भाजपा को सबक सिखा देना है। दावा किया कि प्रदेश का माहौल सपा के पक्ष में है। कहा कि प्रधानमंत्री बड़े-बड़े पूंजीपतियों को मिटाना चा रहे थे लेकिन उनको परेशान नहीं कर पाए बल्कि आम जनता जरूर परेशान हो गई।

इस मौके पर राकेश अग्रवाल, सुखसागर मिश्र, पवन जैन, प्रकाश गुप्ता, रामकृष्ण गुप्ता, राजाराम प्रधान, मन्नीलाल शाह, राजेंद्र कुमार, दीपक गुप्ता, भजन लाल गुप्ता, नरेश गोयल, रामदास , दीनदयाल वर्मा, हाजी वसीम अहमद सिद्दीकी, दिलीप गुप्ता, लंकेश कश्यप आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी