गणेश उत्सव के रंग में रंगता जा रहा शहर

हरदोई: गणेश उत्सव का बेसब्री से इंतजार। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चारों तरफ तैयारियां

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 11:40 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 11:40 PM (IST)
गणेश उत्सव के रंग में रंगता जा रहा शहर
गणेश उत्सव के रंग में रंगता जा रहा शहर

हरदोई: गणेश उत्सव का बेसब्री से इंतजार। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चारों तरफ तैयारियां चल रही हैं। मूर्तियों को अंतिम रूप दिया जा रहा तो सड़कों पर स्वागत द्वार बन गए। कहा जाए तो पूरा शहर ही धीरे धीरे गणेश उत्सव के रंग में रंगता जा रहा है। वैसे तो पूरे जिले में धूमधाम से उत्सव मनाया जाता है। शहर में कई स्थानों पर खास उत्सव होता है। 13 सितंबर से चलने वाले कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है।

विनायक सेवा समिति की तरफ से अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में काफी कुछ खास रहेगा। 13 सितंबर को गणेश जन्मोत्सव एवं छप्पन भोग लगेगा तो हर दिन खास कार्यक्रम हैं। वंशीनगर में गजानन समिति की तरफ आयोजित हो रहे कार्यक्रम में बहुत कुछ खास रखा गया है। इसी तरह पुराना नगर पालिका कैंपस रामदत्त चौराहा के पास श्री मंगल मूर्ति सेवा समिति की तरफ से सिद्ध विनायक उत्सव मनाया जा रहा है। तो हर वर्ष की तरह श्री सिद्धि विनायक मराठा मंडल एवं सर्राफा कमेटी भी धूमधाम से गणेश उत्सव मना रही है। मूर्तियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सिनेमा चौराहा से बस बि¨ल्डग तक तोरण द्वार ही दिख रहे हैं। चारों तरफ धूम मची हुई है।

chat bot
आपका साथी