मामूली विवाद में युवक ने प्रधान को मारी गोली, गंभीर

पिहानी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से मामूली विवाद में प्रधान को गोली मार दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 11:10 PM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 11:10 PM (IST)
मामूली विवाद में युवक ने प्रधान को मारी गोली, गंभीर
मामूली विवाद में युवक ने प्रधान को मारी गोली, गंभीर

हरदोई : पिहानी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से मामूली विवाद में प्रधान को गोली मार दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्राम बहिरमा निवासी देशराज ग्राम प्रधान हैं। उन्होंने बताया कि गांव निवासी संतोष कश्यप से गुरुवार की रात में कहासुनी हो गई थी। शुक्रवार को देशराज ने अपने पिता तोताराम की लाइसेंसी बंदूक से उन पर फायर कर दिया। जो उनके दाहिने पैर में लगी। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों में खलबली मच गई। कोतवाल महेश चंद्र पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और घायल को सीएचसी लाए। जहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया कि भाई ओंकार नाथ की तहरीर पर एफआइआर दर्ज कर ली गई है।

chat bot
आपका साथी