पौधे कहां रोपित होंगे, बताए जाएं स्थल

हरदोई : आगामी सत्र में रोपित किए जाने वाले 44 लाख 46 हजार 266 पौधों के लिए पहले से ही स्थल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jan 2019 11:35 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jan 2019 11:35 PM (IST)
पौधे कहां रोपित होंगे, बताए जाएं स्थल
पौधे कहां रोपित होंगे, बताए जाएं स्थल

हरदोई : आगामी सत्र में रोपित किए जाने वाले 44 लाख 46 हजार 266 पौधों के लिए पहले से ही स्थल चयन करना होगा। शासन ने इस बार पौधरोपण से पहले ही चयनित स्थल की जियो टै¨गग कराने की व्यवस्था दी है। टैग किए गए स्थल का क्षेत्रफल एवं रोपित किए जाने वाले पौधों की संख्या भी बतानी होगी।

पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली के उद्देश्य से वन क्षेत्र को बढ़ाए जाने के लिए शासन ने आगामी सत्र के लिए पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य भी दिया गया है। डीएफओ राकेश चंद्रा का कहना है कि शासन ने पिछले वर्ष पौधरोपण के बाद जियो टै¨गग कराई थी, लेकिन आगामी सत्र में पौधा कहां रोपित किए जाएंगे के स्थल की पहले से ही जियो टै¨गग को कहा है। गत सत्र में 21 लाख 52 हजार पौधरोपण के लक्ष्य को भी दोगुना कर दिया है। बताया कि जियो टै¨गग के संबंध में सभी विभागों के अधिकारियों को जानकारी दी गई है।

स्वतंत्रता दिवस पर रोपित होंगे 22.22 लाख पौधा : डीएफओ राकेश चंद्रा ने बताया कि पौधरोपण के कुल लक्ष्य में से एक दिन स्वतंत्रता दिवस पर 22 लाख 22 हजार 390 पौधा रोपित किए जाएंगे। इसके लिए 26 विभागों के लिए विभागवार लक्ष्य भी निर्धारित किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी