देश एवं ¨हदुत्व की रक्षा के लिए प्रयोग करें त्रिशूल

हरदोई : बाबा कमलेश्वर नाथ महादेव मंदिर सतमठिया में विहिप की सभा एवं त्रिशूल दीक्षा कार्यक्र

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Dec 2018 11:11 PM (IST) Updated:Sat, 15 Dec 2018 11:11 PM (IST)
देश एवं ¨हदुत्व की रक्षा के लिए प्रयोग करें त्रिशूल
देश एवं ¨हदुत्व की रक्षा के लिए प्रयोग करें त्रिशूल

हरदोई : बाबा कमलेश्वर नाथ महादेव मंदिर सतमठिया में विहिप की सभा एवं त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विहिप के अवध प्रांत संगठन मंत्री भोलेंद्र, जिला कार्याध्यक्ष विमलेश कुमार दीक्षित एवं प्रांत उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ¨सह द्वारा त्रिशूल दीक्षा दी गई।

त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम में बजरंगियों को शपथ दिलाई गई कि अपने अस्त्र (त्रिशूल) का प्रयोग केवल देश रक्षा एवं ¨हदुत्व की रक्षा के लिए ही करें न कि अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए।

विहिप जिलाध्यक्ष व प्रांत उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व राज्य दोनों में भाजपा की सरकार हैं। केंद्र सरकार को संसद में कानून बनाकर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष श्री त्रिवेदी ने कहा कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का मंदिर अतिशीघ्र बनना चाहिए, क्योंकि मंदिर निर्माण करोड़ों राम भक्तों की आस्था का विषय है। राजेश चंद्र पाठक, प्रत्युष गुप्ता व अमन गुप्ता ने विहिप के प्रमुखों को शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया। आधा सैकड़ा बजरंगियों ने त्रिशूल दीक्षा ग्रहण की।

chat bot
आपका साथी