किसानों को दो दिन में मिल तक गन्ना पहुंचाना बड़ी चुनौती

बेहटा गोकुल (हरदोई) : गन्ना किसान परेशान हैं। किसान शिवकेंद्र ¨सह, कृष्ण प्रताप ¨सह, लो

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 11:26 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 11:26 PM (IST)
किसानों को दो दिन में मिल तक गन्ना पहुंचाना बड़ी चुनौती
किसानों को दो दिन में मिल तक गन्ना पहुंचाना बड़ी चुनौती

बेहटा गोकुल (हरदोई) : गन्ना किसान परेशान हैं। किसान शिवकेंद्र ¨सह, कृष्ण प्रताप ¨सह, लोचन पाल और चंद्रपाल कहते हैं कि इस बार मिलों द्वारा किसानों को जो पर्चियां जारी की गई है उसमें दो दिन का समय ही तय किया गया है, जबकि अभी तक तीन दिन एक पर्ची की समय सीमा तय थी। तीन दिन तक पर्चियां मान्य होती थी,जिसके बाद किसानों को मिल गेट पर गन्ना बेचने के लिए टोकन मिल जाता था,लेकिन अब मिलों द्वारा पर्चियों में गन्ना बेचने के लिए जो समय सीमा की गई है उसमें 48 घंटे का ही टाइम दिया गया है। ऐसे में किसानों को सबसे बड़ी आफत यह है कि दो में उन्हें गन्ना छीलकर मिल पहुंचाना बहुत बड़ी बात है। गन्ना छीलने के लिए मजदूरों के साथ-साथ रुपये की भी जरूरत पड़ती है, जो कि मिल द्वारा सही समय पर भुगतान भी नहीं किया जाता है। पिछले सत्र का ही करोड़ों रुपया किसानों को अभी नहीं मिला है। दो दिन का समय किसानों के लिए जायज नहीं है।

chat bot
आपका साथी