भूमिधरी अधिकार के लिए लोगों को किया गया जागरूक

लखीमपुर : कांग्रेस नेता रिसाल अहमद ने मुरारखेड़ा, गिरधरपुरी, संपूर्णानगर, कृष्णानगर, कम

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Jul 2018 11:20 PM (IST) Updated:Sat, 28 Jul 2018 11:20 PM (IST)
भूमिधरी अधिकार के लिए लोगों को किया गया जागरूक
भूमिधरी अधिकार के लिए लोगों को किया गया जागरूक

लखीमपुर : कांग्रेस नेता रिसाल अहमद ने मुरारखेड़ा, गिरधरपुरी, संपूर्णानगर, कृष्णानगर, कमलापुरी, खजुरिया, पीलीभीत जिले की पूरनपुर तहसील के सिद्धनगर कॉलोनी का दौरा कर कालोनी वासियों से संपर्क कर सभी कालोनियों को भूमिधर अधिकार दिलाने के लिए जागरूक किया। खीरी जिले की पलिया तहसील की 12 कालोनी और पीलीभीत जिले की तहसील पूरनपुर की 12 कालोनियों में गोरखपुर, गोंडा, बलिया व अन्य जिलों के लोगों को गवर्नमेंट ग्रांट एक्ट की जमीनें देकर बसाया गया था। साथ में ही उत्तराखंड में नैनीताल जिले में भी 12 कालोनी गवर्नमेंट ग्रांट एक्ट के तहत बसाई गई थीं। प्रदेश विभाजन के बाद वहां की सरकार ने उन सभी कालोनी वासियों को भूमि का अधिकार देते हुए उनको भूमिधर कर दिया, लेकिन उप्र में कई सरकारें आई किसी सरकार ने कालोनियों के किसानों के हित की ओर संज्ञान नहीं लिया। आज तक यहां के बा¨शदों को भूमिधरी का अधिकार नहीं मिल सका है। इसलिए सभी कालोनी वासियों को स्वयं जागरूक होकर अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करने के लिए कांग्रेस नेता ने प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्तियार ¨सह, दिनेश मास्टर, राजीव सिन्हा, रामज्ञान शर्मा, सिद्दीकी व अन्य लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी