महिलाओं व बालिकाओं को करें जागरूक

बालिकाओं को सशक्त बनाने व दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने के लिए सुझाव मांगे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Oct 2020 10:48 PM (IST) Updated:Sun, 18 Oct 2020 10:48 PM (IST)
महिलाओं व बालिकाओं को करें जागरूक
महिलाओं व बालिकाओं को करें जागरूक

हरदोई : मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत जनपद की नोडल अधिकारी पूजा पांडे ने संडीला कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं व बालिकाओं को सशक्त बनाने व दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने के लिए सुझाव मांगे।

नोडल अधिकारी ने कोतवाली पहुंचकर विभिन्न पटलों को देखा। इसके उपरांत नगर की विभिन्न महिलाओं से मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टर विभा सिंह, संतोष अस्थाना आदि महिलाओं से कहा कि महिलाओं व बालिकाओं को सशक्त बनाने व जागरूक करने के लिए अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत बालिकाओं को गलत हरकत करने वालों का डटकर मुकाबला करने के लिए जागरूक किया जाए।

chat bot
आपका साथी