गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस.. गीत पर झूमे भक्त

हरदोई : श्रीसिद्ध विनायक मराठा व सराफा कमेटी के आयोजनकर्ताओं द्वारा शहर में गणेश विसज

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 11:56 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 11:56 PM (IST)
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस.. गीत पर झूमे भक्त
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस.. गीत पर झूमे भक्त

हरदोई : श्रीसिद्ध विनायक मराठा व सराफा कमेटी के आयोजनकर्ताओं द्वारा शहर में गणेश विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा के दौरान भक्तों ने अबीर गुलाल उड़ाकर गणपति बप्पा मोरया, अगली बरस तू जल्दी आ गीत पर जमकर झूमे।

कार्यक्रम की शुरुआत में आचार्यों द्वारा विधि विधान से पूजन व आरती की गई। इसके साथ प्रसाद का वितरण किया गया। सिनेमा रोड स्थित त्रिलोकी ज्वैलर्स से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई नैमिषारण्य के लिए रवाना हुई। भक्तों ने उत्साह के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। भक्तों ने अबीर गुलाल उड़ाते हुए जयकारे लगाए। इस मौके पर सराफा कमेटी के अध्यक्ष अनिल महेंद्रा, प्रदीप रस्तोगी, भोला रस्तोगी, गोपाल मेहरोत्रा, नीरज कपूर, हरी रस्तोगी आदि मौजूद रहे। दही मटकी शो रहा आकर्षण का केंद्र : सराफा कमेटी की ओर से दही मटकी फोड़ शो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कलाकारों का जोश देखते ही बना। कलाकारों द्वारा मटकी फोड़ते ही भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए। 40 सदस्यीय महाराष्ट्र का विशेष बैंड हुआ शामिल : गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान 40 सदस्यीय महाराष्ट्र का विशेष बैंड कार्यक्रम में शामिल हुआ, जिसे देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

chat bot
आपका साथी