प्रतिमा का विसर्जन

हरदोई : नगर में चल रहे गणेश उत्सवों में दो कार्यक्रमों में मूर्ति विसर्जन बुधवार को किया

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 11:50 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 11:50 PM (IST)
प्रतिमा का विसर्जन
प्रतिमा का विसर्जन

हरदोई : नगर में चल रहे गणेश उत्सवों में दो कार्यक्रमों में मूर्ति विसर्जन बुधवार को किया गया।

श्री गजानन सेवा समिति की ओर से बंशीनगर पार्क में चल रहे गणेश उत्सव में सुबह पूजन के पश्चात मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली गई। बंशीनगर पार्क से बड़ा चौराहा, नुमाइश चौराहा, से कोतवाली रोड़ होते हुए बावन चुंगी से बावन स्थित नहर में मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस मौके काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

श्री मंगल मूर्ति सेवा समिति की ओर से पुराने नगर पालिका परिसर में चल रहे गणेश उत्सव में सुबह पूजन के उपरांत मूर्ति विसर्जन यात्रा रवाना हुई। श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरिया का घोष करते व अबीर-गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे।

छप्पन भोग के साथ हुआ पूजन

श्री सिद्धि विनायक मराठा मंडल एवं सर्राफा कमेटी की ओर से स्वराज्य आश्रम के सामने चल रहे गणेश उत्सव में सुबह की आरती राजेश मराठा, प्रहलाद मराठा व लक्ष्मण मराठा ने की। शाम को श्री सुंदरकांड पाठ हुआ। पूर्वाह्नबजे से भंडारे का आयोजन किया गया। रात्रि में छप्पन भोग का आयोजन किया गया। अनिल महेंद्रा ने बताया कि शुक्रवार को विशाल विसर्जन यात्रा सुबह 10 बजे से निकाली जाएगी। जिसमें 60 सदस्यीय महाराष्ट्र का विशेष बैंड बुलाया गया है। जगह-जगह दही हांडी का प्रदर्शन मुंबई के कलाकारों द्वारा किया जाएगा।

श्री विनायक समिति की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में चल रहे गणेश उत्सव में मैजिक शो का आयोजन किया गया। श्रीमानस मंच सुंदरकांड परिवार की ओर से सराय थोक पूर्वी में चल रहे तृतीय श्री गणेश उत्सव में शहीदों के नाम दीपदान किया गया।

chat bot
आपका साथी