आज से गूंजेगा गणपति बप्पा मोरिया

हरदोई : गुरुवार को गणेश चतुर्थी पर नगर के विभिन्न स्थानों पर श्री गणपति जन्मोत्सव समारोह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Sep 2018 12:04 AM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 12:04 AM (IST)
आज से गूंजेगा गणपति बप्पा मोरिया
आज से गूंजेगा गणपति बप्पा मोरिया

हरदोई : गुरुवार को गणेश चतुर्थी पर नगर के विभिन्न स्थानों पर श्री गणपति जन्मोत्सव समारोह का आयोजन शुरू होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। गुरुवार को मूर्ति स्थापना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।

श्री सिद्धि विनायक मराठा मंडल एवं सर्राफा कमेटी के 12 वें गणेश उत्सव महापूजन का शुभारंभ गणपति प्रतिभा की स्थापना के साथ शाम 4 बजे से होगा। प्रतिमा फूलों से सजे रथ पर विराजमान होकर छोटा चौराहा से चलकर तुरंतनाथ मंदिर, बड़ा चौराहा, सिनेमा रोड, सिनेमा चौराहा से स्वराज्य आश्रम के सामने स्थापित होगी। सर्राफा कमेटी के जिलाध्यक्ष अनिल महेंद्रा ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 8 बजे व शाम 8.30 बजे आरती होगी।

श्री गजानन सेवा समिति की ओर से वंशीनगर पार्क में आयोजित षष्ठम श्री गणेश जन्मोत्सव में गुरुवार को सुबह 9 बजे से शोभायात्रा के साथ होगी। श्री विनायक समिति की ओर से आयोजित 19 वें गणेश उत्सव में गणपति प्रतिमा की स्थापना नैमिष के आचार्य राजेश शास्त्री के द्वारा कराई जाएगी। शाम को छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा। श्री मंगल मूर्ति सेवा समिति की ओर से तृतीय सिद्धि विनायक उत्सव का शुभारंभ मूर्ति स्थापना के साथ पूर्वाह्न 11 बजे होगा। अपराह्न 1 बजे कलश प्रतियोगिता,शाम 7 बजे गणेश वंदना व 8 बजे ग्रुप डांस प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

chat bot
आपका साथी