प्लास्टिक मुक्त बनाने को अधिकारी संवेदनशीलता से करें काम

स्त्रद्व द्बठ्ठह्यश्चद्गष्ह्लद्बश्रठ्ठ स्त्रद्व द्बठ्ठह्यश्चद्गष्ह्लद्बश्रठ्ठ स्त्रद्व द्बठ्ठह्यश्चद्गष्ह्लद्बश्रठ्ठ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Sep 2019 10:55 PM (IST) Updated:Sat, 28 Sep 2019 10:55 PM (IST)
प्लास्टिक मुक्त बनाने को अधिकारी संवेदनशीलता से करें काम
प्लास्टिक मुक्त बनाने को अधिकारी संवेदनशीलता से करें काम

हरदोई : डीएम ने कहा कि सिगल यूज प्लास्टिक का स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है। जिले को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जिम्मेदार अधिकारी संवेदनशीलता से काम करें। निकायों में प्लास्टिक के प्रयोग को प्रतिबंधित किए जाने के लिए अधिशासी अधिकारी नियमित चेकिग अभियान चलाएं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में भी अभियान चलाया जाएगा और लोगों को प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाएगा।

डीएम ने कहा कि प्लास्टिक मुक्त जिला बनाए जाने के लिए गांधी जयंती से चलने वाले अभियान को सफल बनाने के लिए नुमाइश मैदान में शुरू हो रहे श्रीरामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव में रविवार से ही संदेश दिया जाएगा। मेले को पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त बनाने का प्रयास है। वहीं आमजन को प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक भी किया जाएगा। बताया कि सभी निकायों में सिगल यूज प्लास्टिक को पूरी तरह से प्रतिबंधित कराया जाएगा। अधिशासी अधिकारियों से कहा गया है कि प्रतिदिन प्लास्टिक मुक्त जिला बनाने के लिए जांच अभियान चलाएंगे। दुकानदारों को कागज के लिफाफा एवं कपड़ा के थैला के प्रयोग के लिए प्रेरित करेंगे।

chat bot
आपका साथी