किसान बोले, कमी बताकर केंद्र से लौटा रहे प्रभारी

हरदोई : सरकारी सिस्टम में किसान पूरी तरह से फंस गए है। किसानों के लिए केंद्र पर धान

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 12:00 AM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 12:00 AM (IST)
किसान बोले, कमी बताकर केंद्र से लौटा रहे प्रभारी
किसान बोले, कमी बताकर केंद्र से लौटा रहे प्रभारी

हरदोई : सरकारी सिस्टम में किसान पूरी तरह से फंस गए है। किसानों के लिए केंद्र पर धान बेचना मुश्किल हो गया है। केंद्र प्रभारी तमाम नियम बताकर उन्हें लौटा रहे हैं। आलम यह है कि किसान बिचौलियों को धान बेचने को मजबूर हैं।

बह्मनाखेड़ा निवासी अब्दुल बाहिद ने बताया कि 40 बीघा भूमि है। कुछ भूमि पर धान बोया है। खाद्य विभाग की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराया है। धान बेचने के लिए केंद्र पर आए थे, लेकिन नमी और खराब धान बताकर प्रभारी ने केंद्र से वापस कर दिया। सुरसा के फरीदापुर निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि केंद्र प्रभारी तमाम नियम बताकर धान खरीदने से इंकार कर रहे हैं। उन्होंने तय किया है कि मंडी में धान बेचकर घर लौट जाएंगे। टड़ियावां के सर्वेश ने बताया कि वह बटाईदार है। धान क्रय नीति में बटाईदार को शामिल नहीं किया गया है, जिसके चलते उन्होंने पंजीकरण नहीं कराया है। 40 ¨क्वटल धान हुआ है, जिसे वह मंडी में बेचेंगे। टड़ियावां के आशाराम ने बताया कि ब्लॉक और आसपास क्षेत्र में कोई क्रय केंद्र नहीं खोला गया है। गल्ला मंडी में धान की बिक्री करने को लेकर आए है। उन्होंने पंजीकरण नहीं करा पाया है।

chat bot
आपका साथी