दीवारों पर पोस्टर लगाकर संचारी रोग पर पाया जा रहा नियंत्रण

23 एाया लेकिन उसकी मौत हो गई थी। परिवार को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 11:52 PM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 11:52 PM (IST)
दीवारों पर पोस्टर लगाकर संचारी रोग पर पाया जा रहा नियंत्रण
दीवारों पर पोस्टर लगाकर संचारी रोग पर पाया जा रहा नियंत्रण

हरदोई : सरकार ने 10 से 28 फरवरी तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया था। जिसमें शहरी क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जागरूक किया जाना है। अभियान चलते 13 दिन बीत गए, लेकिन जागरूकता अभियान नहीं चला। यह जरूर है कि अस्पताल में पोस्टर लगाए गए है इसके अलावा पूरे जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान दिखाई नहीं दे रहा है।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान में एडीज, एनाफिलीज और क्यूलेक्स जैसे मच्छरों की रोकथाम के लिए कार्यक्रम चलाया जा है। इस कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर बैठक कर सभी विभागों को निर्देश दिए गए थे कि वह लोग शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाएंगे। जिसमें विद्यालयों के शिक्षकों के साथ ही बाल विकास पुष्टाहार, पशु विभाग, मत्स्य विभाग के साथ ही अन्य विभागों को लगाया गया है। विद्यालय और बाल पुष्टाहार विभाग बच्चों को स्वच्छता की जानकारी देने के साथ ही उन्हें मच्छर जनित बीमारियों के लिए जागरूक करेंगे। रोगियों के मिलने पर स्वास्थ्य विभाग उनका बेहतर इलाज करेगा, लेकिन अभियान के चलते 10 दिन बीत गए, पर अभी तक अस्पताल में पोस्टर लगाने के अलावा लोगों को जागरूक करने का कोई प्रयास नहीं किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को यह तक नहीं पता कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान भी चल रहा है। सीएमओ डा. एसके रावत ने कहा कि मच्छरों की रोकथाम के लिए विभाग लगातार दवाओं का छिड़काव कर रहा है और रोगियों का उपचार भी कर रहा है। शासन स्तर से कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके लिए कई विभागों को जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी