मास्क व चिकित्सा उपकरण बनाने वालों को मिलेगी मदद

ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड द्यश्रष्द्मस्त्रश्र2ठ्ठ ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड द्यश्रष्द्मस्त्रश्र2ठ्ठ ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड द्यश्रष्द्मस्त्रश्र2ठ्ठ ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड द्यश्रष्द्मस्त्रश्र2ठ्ठ ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड द्यश्रष्द्मस्त्रश्र2ठ्ठ ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड द्यश्रष्द्मस्त्रश्र2ठ्ठ ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड द्यश्रष्द्मस्त्रश्र2ठ्ठ ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड द्यश्रष्द्मस्त्रश्र2ठ्ठ ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड द्यश्रष्द्मस्त्रश्र2ठ्ठ ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड द्यश्रष्द्मस्त्रश्र2ठ्ठ ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड द्यश्रष्द्मस्त्रश्र2ठ्ठ ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड द्यश्रष्द्मस्त्रश्र2ठ्ठ ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड द्यश्रष्द्मस्त्रश्र2ठ्ठ ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड द्यश्रष्द्मस्त्रश्र2ठ्ठ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Apr 2020 10:06 PM (IST) Updated:Thu, 09 Apr 2020 06:05 AM (IST)
मास्क व चिकित्सा उपकरण बनाने वालों को मिलेगी मदद
मास्क व चिकित्सा उपकरण बनाने वालों को मिलेगी मदद

हरदोई : कोरोना वायरस के खिलाफ चल रहे जंग में सभी एकजुट हैं। उससे बचने के लिए जो संसाधन बनाना चाहते हैं, वह आगे आएं। मास्क, सैनिटाइजर समेत चिकित्सा उपकरण बनाने को उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। सिडबी के माध्यम से उद्यमियों को पांच फीसदी ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। सिडबी उद्यमियों को उपलब्ध कराए गए बैंक ऋण की गारंटी भी लेगा। जिला उद्योग केंद्र ने मास्क, सैनिटाइजर समेत अन्य चिकित्सा उपकरण बनाने को लेकर उद्यमियों से आवेदन मांगे है।

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक यानि सिडबी ने छोटे उद्योगों के लिए सेफ (सिडबी असिस्टेंट टू फेसिलिटेंट इमरजेंसी रिस्पांस अगेंस्ट कोरोना वायरस) प्रोग्राम की शुरुआत की है। इसके तहत उद्यमियों को मास्क, सैनिटाइजर, पीपीई समेत अन्य चिकित्सा उपकरण बनाने को प्रोत्साहित किया जाएगा। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त एसके त्रिपाठी ने बताया कि जिले में नघेटा रोड स्थित औद्यानिक आस्थान व बिलग्राम में मिनी औद्यानिक आस्थान है। दोनों स्थानों पर करीब 80 औद्योगिक इकाइया संचालित हो रही है। मास्क, सैनिटाइजर, पीपीई समेत अन्य चिकित्सा उपकरण बनाने के लिए जरूरी उपकरणों की खरीद के लिए इच्छुक उद्यमियों को बैंक के माध्यम से कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। उद्यमियों को पांच फीसद ब्याज पर 50 लाख रुपये तक का ऋण मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक उद्यमियों से आवेदन मांगे गए है, कुछ उद्यमी मास्क, सैनिटाइजर समेत अन्य चिकित्सा उपकरण बनाने के लिए आगे आ रहे हैं। उद्यमियों के आवेदनों की ऋण पत्रावलियां तैयार कर बैंकों को भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी