बकरीद को लेकर लोगों में उत्साह, आज होगी नमाज

रदोई रविवार को इदुल-अजहा बकरीद को लेकर ईदगाह में चल रही तैयारियां देर शाम पूरी हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Aug 2019 11:26 PM (IST) Updated:Tue, 13 Aug 2019 06:25 AM (IST)
बकरीद को लेकर लोगों में उत्साह, आज होगी नमाज
बकरीद को लेकर लोगों में उत्साह, आज होगी नमाज

हरदोई : रविवार को ईदुल-अजहा (बकरीद) की तैयारियां पूरी कर ली गईं। लोगों में उत्साह दिखाई दिया। हरदोई बिलग्राम चुंगी स्थित ईदगाह में नमाज का समय सुबह पौने आठ बजे निर्धारित किया गया है। अन्य मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए अलग-अलग समय रखा गया। पालिका प्रशासन ने ईदगाह और उसके आसपास साफ-सफाई व्यवस्था कराई। साथ ही चूना भी डलवाया। उधर एसपी ने शाम को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

अंजुमन इस्लामिया के सदर मोहम्मद खालिद एडवोकेट ने बताया कि ईदुल अजहा बकरीद की नमाज ईदगाह में सुबह 7:45 बजे होगी। नमाज जामा मस्जिद के मुफ्ती आफताब आलम साहब मजाहरी संपन्न कराएंगे। वहीं जामा मस्जिद में सुबह 8:45 बजे मुफ्ती मोहम्मद अनस नमाज पढ़ाएंगे। इसी तरह से शहर की अन्य मस्जिदों में डाक्टर सलीम वाली गली स्थित मस्जिद, नुमाइश पुरवा स्थित मस्जिद, बैटंगज स्थित मस्जिद, पुलिस लाइन स्थित मस्जिद, चील पुरवा स्थित मस्जिद में सुबह सात बजे नमाज अता कराई जाएगी। ईदगाह बगदाद में सुबह 8 बजे होगी नमाज

मल्लावां : मल्लावां के ईदगाह बगदाद और छोटी ईदगाह भगवंतनगर चुंगी नंबर एक में नमाज सुबह 8 बजे होगी। ईदगाह में नायब मौलाना रि•ावान अंसारी नमाज पढ़ाएंगे, जबकि छोटी ईदगाह मु़फ्ती मिशवाह नमाज अता कराएंगे। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने ईदगाह व अन्य जगह पर नमाज होने वाली मस्जिदों का निरीक्षण कर सुरक्षा के निर्देश दिए। 17 हजार तक बिका बकरा : पिहानी चुंगी नखासे में बकरों की खरीद फरोख्त की गई, जिसको लेकर नखासे में लोगों की काफी भीड़ रही। लोगों ने बकरे की खरीद करने को लेकर मोलभाव किया। इस दौरान सबसे अधिक 17 हजार रुपये तक बकरा बिका।

chat bot
आपका साथी