शिक्षक में 57.87 और स्नातक में 43.44 फीसद महिलाओं ने की भागीदारी

पुरुष मतदाताओं में से शिक्षक के लिए 74.87 और स्नातक में 43.44 फीसद केंद्र तक पहुंचे मतदान केंद्र में कुछ यूं हुआ मताधिकार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 12:50 AM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 12:50 AM (IST)
शिक्षक में 57.87 और स्नातक में 43.44 फीसद महिलाओं ने की भागीदारी
शिक्षक में 57.87 और स्नातक में 43.44 फीसद महिलाओं ने की भागीदारी

हरदोई : स्नातक व शिक्षक एमएलसी के लिए मंगलवार को हुए मतदान में आधी आबादी ने भी बढ़चढ़ कर मताधिकार का दायित्व निभाया। शिक्षक विधान परिषद के लिए 57.43 और स्नातक विधान परिषद के लिए 31.33 महिलाओं ने घर की चौखट से मतदान केंद्र तक का सफर तय कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। पुरुष मतदाताओं में शिक्षक में 74.87 और स्नातक में 43.44 ने मताधिकार किया है।

विधान परिषद के स्नातक चुनाव के लिए 56306 मतदाताओं में से 22273 मतदाताओं ने मताधिकार किया है। मताधिकार करने वालों में 16615 पुरुष और 5658 महिला मतदाता शामिल हैं। शिक्षक चुनाव के लिए 2671 में से 1913 मतदाताओं ने मताधिकार किया है। जिसमें 1627 पुरुष और 286 महिला मतदाता शामिल हैं। डिप्टी कलेक्टर सौरभ दुबे टीम के साथ सुबह से ही कंट्रोल रूम में डटे रहे। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट से निर्धारित अंतराल पर फीसद और शांतिपूर्ण चुनाव की रिपोर्ट प्राप्त की।

विधान परिषद के शिक्षक चुनाव में मतदान केंद्रवार मताधिकार पर एक नजर

मतदान केंद्र : कुल मतदाता : मताधिकार

पाली : 96 : 77

शाहाबाद : 151 : 121

टोडरपुर : 46 : 33

पिहानी : 117 : 86

हरदोई जीआइसी : 314 : 223

हरियावां : 26 : 11

बावन : 147 : 88

अहिरोरी : 72 : 52

सुरसा : 147 : 75

सांडी : 174 : 121

हरपालपुर : 134 : 118

बिलग्राम : 279 : 186

माधौगंज : 228 : 159

मल्लावां : 172 : 138

कछौना : 204 : 148

संडीला : 99 : 75

बेहंदर : 86 : 55

बेनीगंज : 85 : 77

भरावन : 95 : 70

------------------

विधान परिषद के स्नातक चुनाव में मतदान केंद्रवार मताधिकार पर एक नजर

मतदान केंद्र : कुल मतदाता : मताधिकार

पाली : 1626 : 1000

शाहाबाद : 2100 : 1611

टोडरपुर : 980 : 505

पिहानी : 1455 : 795

हरदोई जीआइसी : 8651 : 2414

हरियावां : 1000 : 409

बावन : 2557 : 823

अहिरोरी : 2066 : 616

सुरसा : 2648 : 1018

सांडी : 2584 : 1150

हरपालपुर : 2000 : 1120

बिलग्राम : 4416 : 1477

माधौगंज : 7029 : 2957

मल्लावां : 7350 : 2400

कछौना : 3525 : 1558

संडीला : 1897 : 769

बेहंदर : 1917 : 890

बेनीगंज : 1558 : 762

भरावन : 947 : 449

chat bot
आपका साथी