टिकट वितरण से भाजपा के दावेदारों की बढ़ गई धड़कन

जागरण संवाददाता, हरदोई : सोमवार को दिन भी भाजपाईयों की निगाह विधानसभा प्रत्याशियों की जारी होने वाली

By Edited By: Publish:Mon, 16 Jan 2017 08:55 PM (IST) Updated:Mon, 16 Jan 2017 08:55 PM (IST)
टिकट वितरण से भाजपा के दावेदारों की बढ़ गई धड़कन
टिकट वितरण से भाजपा के दावेदारों की बढ़ गई धड़कन

जागरण संवाददाता, हरदोई : सोमवार को दिन भी भाजपाईयों की निगाह विधानसभा प्रत्याशियों की जारी होने वाली सूची पर लगी रही। देर शाम उन जिलों की सूची जारी हो गई जहां प्रथम व दूसरे चरण में चुनाव होना है। सूत्र बताते हैं कि जिले की आठों विधानसभा के क्षेत्र के प्रत्याशियों की सूची 19 तक आ जाएगी।

सोमवार को भाजपा के केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में प्रत्याशियों की सूची के लिए दो चरणों में बैठक हुई। दूसरी बैठक के बाद देर शाम प्रदेश की 149 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। जिसमें सभी भाजपा के विधायकों को टिकट दिया गया है। इसी के साथ अन्य दलों से आए विधायकों को भी काफी संख्या में टिकट दिया गया है।

सूची देखकर जिले विधायक व पूर्व विधायकों के टिकटों की संभावनाएं बढ़ी : 149 प्रत्याशियों की जारी सूची के हिसाब से जिले में पूर्व विधायकों व मौजूदा विधायकों को टिकट मिलने की संभावनाएं बढ़ गईं। विदित में पूर्व विधायक व मंत्री रामपाल वर्मा, विधायक श्याम प्रकाश , ब्रजेश वर्मा रजनी तिवारी टिकट की दावेदार हैं। शीघ्र शामिल हो सकते हैं एक और विधायक : चर्चा है कि मौजूदा एक विधायक भी शीघ्र ही जिले में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। इनका दावा सांडी विधानसभा क्षेत्र से हैं। वैसे इनकी शुरुआत भी भाजपा से ही हुई थी। अब क्या होता है यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

जिले के दावेदारों को अभी करना होगा और इंतजार : जिले के दावेदारो को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। सूत्र बताते हैं कि 19 जनवरी तक जिले के प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। फिलहाल अब तृतीय चरण के लिए केंद्रीय कार्यालय में मंगलवार से मंथन शुरु किया जाएगा। मंथन के बाद भी सूची जारी की जाएगी। अब देखना है कि किस दावेदार को टिकट मिलता है।

chat bot
आपका साथी