धूप के बाद गलन ने कंपाया

हरदोई, जागरण संवाददाता : बुधवार को तापमान में तो मामूली बढ़ोत्तरी हुई लेकिन सर्दी बरकरार रही। लोगों

By Edited By: Publish:Wed, 07 Dec 2016 07:58 PM (IST) Updated:Wed, 07 Dec 2016 07:58 PM (IST)
धूप के बाद गलन ने कंपाया

हरदोई, जागरण संवाददाता : बुधवार को तापमान में तो मामूली बढ़ोत्तरी हुई लेकिन सर्दी बरकरार रही। लोगों ने गर्म कपड़ों से सर्दी से बचाव का प्रयास किया। दिन में हवा न चलने से कुछ राहत अवश्य रही। दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप निकली इसके चलते शाम को गलन बढ़ गई।

इधर कई दिनों से कोहरे के साथ सर्दी बढ़ गई है। बुधवार को सुबह तो कोहरा ऐसा था कि बौछार ऐसी पड़ रहीं थीं। सुबह धूप नहीं निकली और बादल छाए रहे। दोपहर बाद थोड़ी देर के लिए धूप निकली जिससे तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी हो गई। कई दिन से सर्दी बढ़ने से स्वेटर शाल, टोपा, जैकेट की खरीदारी बढ़ गई। ऊनी वस्त्रों की दुकान पर लोग खरीददारी करते नजर आए। सड़क पर पैदल चलने वाले लोग भी पूरे शरीर को गर्म कपड़ों से ढकने का प्रयास कर रहे थे। दो पहिया वाहन चालक टोपी, मफलर के साथ दस्ताने भी पहने थे। मौसम विभाग के प्रेक्षक जयशंकर मिश्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्दता सुबह 95 प्रतिशत व शाम को 85 प्रतिशत रही।

इस माह ऐसा रहा तापमान

तिथि न्यूनतम अधिकतम

1 दिसंबर 15.0 27.5

2 दिसंबर 14.0 24.5

3 दिसंबर 13.0 22.5

4 दिसंबर 12.5 19.5

5 दिसंबर 11.5 21.0

6 दिसंबर 11.0 15.8

7 दिसंबर 13.0 18.0

नोट -तापमान डिग्री सेल्सियस में

chat bot
आपका साथी