बच्चे का अपहरण, जंगल में छोड़ भागे

पचकोहरा (हरदोई) संवाद सूत्र: सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम पुन्नियां मजरा वैशनपुर में तीन बदमाशों ने ए

By Edited By: Publish:Thu, 02 Jul 2015 06:45 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2015 06:45 PM (IST)
बच्चे का अपहरण, जंगल में छोड़ भागे

पचकोहरा (हरदोई) संवाद सूत्र: सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम पुन्नियां मजरा वैशनपुर में तीन बदमाशों ने एक बच्चे का असलहों के बल पर अपहरण कर लिया। चीख पुकार सुनकर परिजन जाग गए और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस के दबाव के चलते बदमाश बच्चे को चंदनखेड़ा के जंगलों में छोड़ कर फरार हो गए।

सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम पुन्नियां मजरा वैशनपुर निवासी रमाकांत आठ वर्ष पुत्र राजेश अपनी दादी रामप्यारी पत्नी स्व. छोटे लाल के साथ रह कर पुन्नियां गांव के एक निजी स्कूल में कक्षा दो की पढ़ाई कर रहा है। उसके पिता राजेश पुत्र छोटे लाल अपनी पत्नी एवं तीन बच्चों प्रेमचंद्र 18 वर्ष, चांदनी 15 वर्ष एवं रामसती 13 वर्ष के साथ लुधियाना में मेहनत मजदूरी कर परिवार का पेट पालता है। बुधवार रात रमाकांत को दादी रामप्यारी ने खाना खिलाने के बाद रमाकांत एवं उसके पुत्र पुष्पेंद्र के साथ छत पर सुला कर स्वयं आंगन में लेट गई। परिजनों का कहना है कि रात तकरीबन 12 बजे तीन बदमाश तमंचे एवं भालों से लैस होकर आए और पहले घर के आंगन में सो रही रामप्यारी को धकेलते हुए मारने पीटने लगे, तभी रामप्यारी चिल्लाने लगी, जिसकी चीख सुन कर छत पर सो रहे दामाद राजपाल जाग गए। राजपाल ने शोर कर गांव वालों को मदद के लिए बुलाने लगे, जिसकी आवाज सुन कर दो अपहरणकर्ता छत पर चढ़ गए। एक नीचे खड़ा रहा, तभी उनमें से एक को राजपाल ने पहचान लिया। कहा कि रामकिशोर पुत्र बहादुर चाचा के लड़के हो। क्यों मार रहे हो, तभी उन लोगों ने राजपाल के ऊपर तमंचा लगा दिया और सो रहे रमाकांत को घसीटते हुए चंदन खेड़ा के जंगलों में भाग गए। वहीं से रमाकांत की बात लुधियाना में रह रही उसकी मां रुपरानी से करवाई और कहा दो लाख रुपये दो नहीं तो लड़के को मार दूंगा। पुलिस के दबाव के चलते रामकिशोर एवं साथियों ने अपहृत रमाकांत को सुबह छह बजे चंदनखेड़ा के जंगलों के पास छोड़ दिया और फरार हो गए। बच्चे को ढूंढते हुए पुलिस एवं ग्रामीणों ने उसे सुबह जंगल से बरामद कर लिया। पुलिस अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष अरुणेश गुप्ता ने बताया कि पूरे मामले में कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी