पुलिस की चौपाल में दिखी फसल की बर्बादी

बेंहदर, संवाद सूत्र : कासिमपुर थाने पर शनिवार को लगी पुलिस की चौपाल में फसल की बर्बादी का मामला उठा।

By Edited By: Publish:Sat, 18 Apr 2015 07:13 PM (IST) Updated:Sat, 18 Apr 2015 07:13 PM (IST)
पुलिस की चौपाल में दिखी फसल की बर्बादी

बेंहदर, संवाद सूत्र : कासिमपुर थाने पर शनिवार को लगी पुलिस की चौपाल में फसल की बर्बादी का मामला उठा। किसानों ने लेखपालों पर सर्वे में खेल का आरोप लगाया। जिलाधिकारी ने किसानों को शासन से मिलने वाली हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं एसपी ने कहा कि समाज के लोग जागरुक हो जिससे अपराधियों पर कार्रवाई कर अपराध का सफाया किया जा सके।

थाना परिसर में आयोजित चौपाल में जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने कहा कि बेमौसम बारिश से हुए नुकसान के लिए हर गांव का रजिस्टर अलग-अलग बनाया जाए, जिसके नाम रुपया जाएगा उसे कोई दिक्कत न हो। प्रत्येक पीड़ित किसान को कम से कम 1500 रुपये मुआवजा अवश्य दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से गुजर रहे हाइवे से क्षेत्र का विकास होगा। सड़क किनारे छोटी-छोटी मंडियों से इधर से गुजरने वाले लोग सब्जियां खरीदेंगे, जिससे किसानों का फायदा होगा।

पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने कहा कि चौपाल लगाने का उद्देश्य हमारे और आपके के बीच की दूरी को कम करना है। इस समय जनपद में बच्चों के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने महिलाओं को नसीहत दी कि बच्चियों को अकेले शौच आदि के लिए न जाने दें।

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी दुबे ने कहा कि चौपाल से जनता की तुरंत निस्तारण होगा। संडीला के उप जिलाधिकारी संजीव सिंह ने कहा कि 30 अप्रैल तक किसानों के नुकसान का सर्वे कर उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। पूर्व ब्लाक प्रमुख उत्तम सिंह ने कहा कि बरसात से हुए नुकसान की लेखपाल कम करके रिपोर्ट भेजते हैं। सुधाकर सिंह ने भी लेखपालों की रिपोर्ट पर अंगुली उठाई। चौपाल में 21 शिकायतें आई। जिसमें 10 शिकायतों का तुरंत निस्तारण कर दिया गया। कार्यक्रम का समापन क्षेत्राधिकारीसंडीला चरन सिंह ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय चौकीदारों को सम्मानित किया गया। वहीं चौपाल में पूर्व ब्लाक प्रमुख उत्तम सिंह ने कहा कि किसानों के नुकसान का सही सर्वे नहीं होता। शब्बू ने लेखपालों के सर्वे पर अंगुली उठाते हुए सही सर्वे की मांग रखी। तो सुधाकर सिंह ने भी सर्वे में खेल की बात उठाई। जिलाधिकारी ने सभी किसानों को सही तरह से सर्वे का आश्वासन दिया। कहा कि कोई भी लापरवाही करेगा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी। वहीं चौपाल में प्रधान, बीडीसी समेत क्षेत्र के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

..चौपाल में डीएम ने खाई ईश्वर की कसम

किसानों की मौत पर जिलाधिकारी ने चौपाल में सफाई दी। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी किसान की फसल की बर्बादी से मौत नहीं हुई। भावुक होते हुए डीएम श्री मिश्र ने तो यहां तक कहा कि वह ईश्वर की कसम खाकर कहते हैं कि फसल की वजह से किसी किसान की मौत नहीं हुई है। किसान पूरा भरोसा रखें, हर किसान का सही तरह से सर्वे होगा और उसे पूरा लाभ दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी