नेत्रहीन वृद्ध का शव पेड़ से लटका मिला

हरदोई, जागरण संवाददाता : हरियावां थाना क्षेत्र में एक नेत्रहीन वृद्ध का गांव के बाहर पेड़ से फांसी पर

By Edited By: Publish:Sat, 18 Apr 2015 06:01 PM (IST) Updated:Sat, 18 Apr 2015 06:01 PM (IST)
नेत्रहीन वृद्ध का शव पेड़ से लटका मिला

हरदोई, जागरण संवाददाता : हरियावां थाना क्षेत्र में एक नेत्रहीन वृद्ध का गांव के बाहर पेड़ से फांसी पर लटकता शव मिला। नेत्रहीन पत्नी के साथ ही वह रहता था, घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। भाई का कहना है कि उनके पास ढ़ाई बीघा खेत है और उसकी फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। कहीं न कही उसे भी आत्म हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है।

हरियावां थाना क्षेत्र के भीठी नेवादा निवासी श्रीकृष्ण (60) बचपन से ही नेत्रहीन थे। उनकी शादी गीता से हुई थी, गीता के भी आंखे नहीं हैं। दोनों के कोई संतान नहीं हुई और किसी तरह गुजर बसर कर रहे थे। ढ़ाई बीघा खेत में वह फसल कराते थे। इस वर्ष गेंहू था, गेंहू की फसल खराब हो चुकी थी। वैसे वह इन दिनों अपना मकान भी बनवा रहे थे। भाई महेंद्र ने बताया कि मकान बनवाने के लिए उन्होंने कुछ लोगों से ब्याज पर रुपये भी लिए थे। शुक्रवार की रात श्रीकृष्ण और उनकी पत्नी घर पर थी। शनिवार की सुबह उनका शव गांव बाहर एक खेत में आम के पेड़ पर रस्सी से लटकता देखा गया। जानकारी मिलने पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव के पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया। इस घटना का कोई कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों ने भी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया, लेकिन कहीं न कहीं घटना सवालों में उलझ रही है।

काली रात में नेत्रहीन को कैसे दिखा पेड़

श्रीकृष्ण के फांसी लगाकर जान देने की बात बताई जा रही है। पत्नी गीता का कहना है कि उन्होंने रात में जान नहीं पाया कि वह किस समय घर से निकल गए। कहीं न कहीं यह सवालों को जन्म दे रहा है। नेत्रहीन श्रीकृष्ण को रात में कैसे दिखा और सबसे खास बात तो यह कि वह रात में गांव के बाहर पहुंच भी गए और खेत में आम का पेड़ भी दिख गया। पेड़ पर चढ़कर उन्होंने फांसी भी लगा ली।

chat bot
आपका साथी