दशलक्षण पर्व के छठे दिन श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना

कसेरठ बाजार स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व के छठे दिन श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। बच्चों ने भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। बुधवार की सुबह से ही सैकड़ों जैन धर्मावलंबी जैन मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचने लगे थे। मंदिर को विशेष तरीके से

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 05:41 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 05:41 PM (IST)
दशलक्षण पर्व के छठे दिन श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना
दशलक्षण पर्व के छठे दिन श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना

जागरण संवाददाता, हापुड़

कसेरठ बाजार स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व के छठे दिन श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। बच्चों ने भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए।

बुधवार की सुबह से ही सैकड़ों जैन धर्म अनुयायी जैन मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचने लगे थे। मंदिर को विशेष तरीके से सजाया गया था। सुबह को शांति धारा नरेंद्र, विकास जैन, राकेश अंकुर जैन, ममता जैन, संजय, अभिषेक जैन, सरोज जैन द्वारा की गई। इसके बाद शांतिनाथ विधान किया गया। जिसमें समाज के कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन ने बताया कि शांतिनाथ विधान करने से मन, आत्मा और सारे जगत में सुख व शांति होती है। इस पूजा विधान का जैन समाज में विशेष महत्व होता है।

शाम के समय मधुर संगीत के साथ पंचपमेष्टि भगवान की सामूहिक आरती की गई। विनय शात्री ने उत्तम संयम धर्म पर प्रवचन दिए जिसमें उन्होंने बताया कि संयम केवल चारों गतियों में से न तो देव गति में, न नरक गति में न ही पशु गति में होता है। केवल मनुष्य गति ही संयम को पाल सकती है। योग्यता होते हुए भी क्षमता होते हुए भी, सम्पन्न होते हुए अभिमान को वश में करना ही संयम कहलाता है।

इसके बाद रात्रि में छोटे छोटे बच्चों द्वारा भजनों पर नृत्य किए गए। बच्चों को समाज की तरफ से पुरस्कृत किया गया।जिसमें अहम जैन, विराज, पीहु, पर्व, तरिषी, वंश, अन्नत, अक्षत, भव्य, डेलिना, गर्वित, सोमया, हर्षित आदि ने भाग लिया। इस अवसर पर तुषार, सुधीर, संदीप, अंकुर, अशोक, राहुल, आकाश, पंकज, सुशील, मनोज, अनिल, सचिन, अंकित, एस.के.जैन आदि लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी