सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

संस, गढ़मुक्तेश्वर : कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर रिश्ते के दो देवरों ने महि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Jan 2018 06:36 PM (IST) Updated:Mon, 29 Jan 2018 06:36 PM (IST)
सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश का आरोप
सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

संस, गढ़मुक्तेश्वर : कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर रिश्ते के दो देवरों ने महिला से तमंचे के बल सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता को बुरी तरह पीट दिया। रविवार रात घर लौटे पर पति को पीड़िता ने आप बीती बताई। सोमवार को पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रिश्ते के दो देवर उस पर बुरी नजर रखते हैं। पीड़िता ने बताया कि रविवार शाम वह घर पर अकेली थी। तभी गांव निवासी दोनों देवर घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर तमंचा निकाल लिया और जान से मारने की धमकी देकर कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म की कोशिश की। यही नहीं आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट कर फरार हो गए।

रात में घर लौटे पति को पीड़िता ने आप बीती बताई। सोमवार सुबह पीड़िता कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी एन.के ¨सह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी