लोस चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान

भाजपा ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का काम किया है, जबकि अब तक अन्य दल उन्हें सिर्फ वोट बैंक समझते थे। केंद्र व प्रदेश की सरकार ने महिलाओं के उत्थान व सम्मान के लिए कई योजनाएं लागू की। ये बातें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी अरूणा ¨सह ने कही।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 10:06 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 10:06 PM (IST)
लोस चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान
लोस चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान

संस, गढ़मुक्तेश्वर : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी अरुणा ¨सह ने कहा कि उनकी पार्टी ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है, जबकि अन्य दल उन्हें अब तक केवल वोट बैंक समझते थे। केंद्र और प्रदेश की सरकार ने महिलाओं के उत्थान और सम्मान के लिए कई योजनाएं चलाईं हैं। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी शनिवार को नगर में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं। प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 महिलाओं को सदस्य बनाना है। भाजपा जिलाध्यक्ष डा. नीलम ने कहा कि हम सभी परिवार के सदस्य की तरह हैं। निश्चित रूप से समाज में महिलाओं की भूमिका महत्व बढ़ी है। महिलाओं की ताकत से 2019 में भी भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलना तय है। इस अवसर पर पूनम ¨सघल, लता केवट, गुंजन चौहान, अलका रानी, गीता अग्रवाल दुर्गेश ¨सधू आदि मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी