पुलिस के लिए चुनौती बना शहरीन हत्याकांड

¨सभावली थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर में पांच दिन पूर्व हुई बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली है। आरोपितों को गिरफ्तार करने की बात दूर पुलिस अभी तक उसकी पहचान भी नहीं पाई है। हह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jan 2019 05:57 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jan 2019 05:57 PM (IST)
पुलिस के लिए चुनौती बना शहरीन हत्याकांड
पुलिस के लिए चुनौती बना शहरीन हत्याकांड

संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर : ¨सभावली थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर में पांच दिन पूर्व हुई बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस अभी तक हत्यारों का पता भी नहीं लगा पाई है। उल्लेखनीय है कि गांव मुरादपुर निवासी उम्मेद अली की पुत्री शहरीन की पांच दिन पूर्व गला दबा कर हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने शव जंगल में फेंक दिया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया, लेकिन अभी तक हत्यारों के बारे में जानकारी नहीं कर पाई है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि नहीं होने पर हत्या के कारण की भी जानकारी नहीं हो पाई है। मृतका के परिजन पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू पर जांच कर रही है। शीघ्र ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी