दो युवकों को लटकाकर बेरहमी से पीटा, एक का काटा अंगूठा

संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) : ¨सभावली थाना क्षेत्र के गांव में तीन युवकों ने दो दलित यु

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Mar 2018 08:59 PM (IST) Updated:Sun, 11 Mar 2018 08:59 PM (IST)
दो युवकों को लटकाकर बेरहमी से पीटा, एक का काटा अंगूठा
दो युवकों को लटकाकर बेरहमी से पीटा, एक का काटा अंगूठा

संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) : ¨सभावली थाना क्षेत्र के गांव में तीन युवकों ने दो युवकों पर चोरी का आरोप लगाते हुए उन्हें बंधक बना लिया। आरोपियों ने दोनों युवकों को हाथ बांधकर लटका दिया और बुरी तरह पीटा। दबंगों ने पीड़ित युवकों के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और दिव्यांग युवक के बायें हाथ का अंगूठा भी काट लिया। इस दौरान एक आरोपित ने इस द¨रदगी का वीडियो भी बना लिया। दलित दिव्यांग ने थाने में तहरीर देकर तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वह पीड़ित दो युवकों में से एक का सगा भाई है।

देवली गांव निवासी एक युवती का घर से कुछ दिन पहले पर्स चोरी हो गया था। इसी शक में उसके रिश्ते के भाई व थाना क्षेत्र के गांव ढाना निवासी कपिल ने इस घटना को अंजाम दिया। कपिल सवर्ण जाति से ताल्लुक रखता है जबकि अन्य दो आरोपित दलित हैं। आरोप है कि कपिल ने शनिवार दोपहर दिव्यांग अनिल और उसके पड़ोसी रोहित को बंधक बना लिया।

आरोपित ने अपने साथी भरत एवं नूतन के साथ मिलकर दोनों के हाथ रस्सी से बांध कर छत से लटका दिया और पिटाई कर दी। चीख निकलने पर उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया। आरोपितों ने अनिल द्वारा शोर मचाए जाने पर उसके बाएं हाथ का अंगूठा भी काट दिया। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन ने पुलिस को उसके अपहरण की सूचना दी। पीड़ित के परिजन ने ढाना गांव पहुंच कर आरोपित से उसके संबंध में जानकारी करनी चाही और उसके मकान का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें इसमें सफलता नहीं मिल पाई। इस बीच मौके पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह कपिल के मकान का दरवाजा खुलवाया तो अनिल एवं रोहित वहां बंधक बने मिले। उन्होंने दोनों पीड़ितों को बंधनमुक्त कराया। इस बीच तीनों आरोपित मौके से फरार हो गए। घायल अनिल को परिजन द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपित नूतन का भाई है बंधक हुआ रोहित

अनिल को प्रताड़ित किए जाने के बाद उसके भाई गौरव ने थाने में कपिल, नूतन और भरत के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। अनिल का साथी रोहित आरोपित नूतन का सगा भाई बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

घटना की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। किसी भी कीमत पर आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। --संतोष कुमार मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी

chat bot
आपका साथी