डीएम ने तिरंगा फहराकर ली सलामी, एसपी ने दिलाई कर्तव्य निष्ठा की शपथ

जागरण संवाददाता हापुड़ गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में बुधवार को भव्य परेड का आयोजन किया

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Jan 2022 05:41 PM (IST) Updated:Thu, 27 Jan 2022 05:41 PM (IST)
डीएम ने तिरंगा फहराकर ली सलामी, एसपी ने दिलाई कर्तव्य निष्ठा की शपथ
डीएम ने तिरंगा फहराकर ली सलामी, एसपी ने दिलाई कर्तव्य निष्ठा की शपथ

जागरण संवाददाता, हापुड़

गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में बुधवार को भव्य परेड का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीएम अनुज सिंह ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली।

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम अनुज सिंह ने गणतंत्र दिवस की सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के कारण ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। आज देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है, समाज में निरंतर जागरूकता बढ़ रही है।

इससे पूर्व सुबह नौ बजे परेड ग्राउंड पर परेड का आगमन हुआ। नौ बजकर दस मिनट पर परेड के प्रथम कमांडर सीओ स्तुति सिंह ने प्रभार ग्रहण किया। एसपी दीपक भूकर ने 9.25 बजे परेड की सलामी ली और पुलिस कर्मियों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। बैंड की धुन पर कदम से कदम मिलाकर जवानों ने मंचासीन मुख्य अतिथि का अभिवादन किया। लोगों ने परेड का जमकर आनंद लिया। परेड ग्राउंड में छह सशस्त्र टोलियों ने भव्य कला का प्रदर्शन किया। एसपी ने परेड के सभी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

एसपी दीपक भूकर व एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने मुख्य अतिथि डीएम अनुज सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन हेड पोस्टमास्टर अरूण मोहन व यातायात उपनिरीक्षक राकेश शर्मा ने किया। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने सभी अतिथियों और जनपदवासियों का आभार व्यक्त किया। सीओ गढ़ पवन कुमार, सीओ पिलखुवा डा. तेजवीर सिंह, सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय, प्रतिसार निरीक्षक बिजेंद्र पाल सिंह समेत थाना प्रभारी, पुलिसकर्मी व गणमान्य लोग मौजूद थे।

----

यह हुए सम्मानित-

एएसपी सर्वेश मिश्रा को प्लेटिनम, निरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक नसीम खान, धर्मेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, मोहित शर्मा, कांस्टेबल कुलदीप सिंह को सिल्वर मेडल व उपनिरीक्षक ओमप्रकाश शर्मा को पुलिस पद देकर सम्मानित किया गया। डायल-122 पर तैनात उपनिरीक्षक वीर बहादुर सिंह, सुभाष चंद, महिला हेड कांस्टेबल सुनीता देवी, महिला कांस्टेबल उत्तम सिंह, सीमा आर्या, मीनू मलिक, कांस्टेबल लेखराम, अनिल बालियान, रघुवीर सिंह, होमगार्ड देवेंद्र शर्मा व जितेंद्र कुमार को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी