Hapur News: ओडिशा से गांजा लाकर तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार, आठ लाख की कीमत का माल बरामद

धौलाना पुलिस ने रविवार रात गांव पिपलेड़ा से गांजा तस्करों की गिरफ्तारी की है। करीब आठ लाख रुपये की कीमत का एक क्विंटल गांजा बरामद हुआ है। पुलिस को देखकर तस्करों ने मौके से फरार होने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनों आरोपितों को दबोच लिया।

By Geetarjun GautamEdited By: Publish:Mon, 16 May 2022 06:33 PM (IST) Updated:Mon, 16 May 2022 06:33 PM (IST)
Hapur News: ओडिशा से गांजा लाकर तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार, आठ लाख की कीमत का माल बरामद
ओडिशा से गांजा लाकर तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार

हापुड़ [केशव त्यागी]। धौलाना थाना पुलिस ने रविवार रात गांजा तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित वाहनों में छिपाकर ओडिशा से गांजा लाते थे और प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करते थे। इनके पास से करीब आठ लाख रुपये की कीमत का एक क्विंटल गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एसपी दीपक भूकर ने बताया कि रविवार रात थाना धौलाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि अंतरराज्जीय गांजा तस्कर गिरोह के दो सदस्य गांव पिपलेड़ा के पास खड़े हैं। उनके पास गांजा की बड़ी खेफ भी है। जिसे वह सप्लाई करने वाले हैं।

सूचना के बाद वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर तस्करों ने मौके से फरार होने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनों आरोपितों को दबोच लिया।

तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से दो कट्टों में भरा हुआ करीब एक क्लिंटल गांजा बरामद हुआ। जांच के दौरान पता चला कि अंतरराज्जीय बाजार में बरामद गांजे की कीमत करीब आठ लाख रुपये है। आरोपित जिला अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज क्षेत्र के गांव गुरूस करन निवासी सन्नी और बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र के हंस विहार निवासी सुनील कुमार है।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया है कि गांजे को ओडिशा से सस्ते दाम पर खरीदकर लाते थे प्रदेश के विभिन्न जिलों में महंगे दाम पर बेच देते थे। इससे अच्छा मुनाफा मिल जाता था। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गिरोह से जुड़े अन्य आरोपितों की पुलिस तलाश कर रही है।

chat bot
आपका साथी