पिलखुवा में पालिकाध्यक्ष पति ने सफाई कर्मचारी से की हाथापाई, भड़के कर्मचारियों ने कोतवाली को घेरा

सफाई कर्मचारी संजय सिंह के मुताबिक शनिवार रात 11 बजे तीन सफाई कर्मी पालिकाध्यक्ष गीता गोयल के आवास के बाहर सफाई कर रहे थे। तभी पालिकाध्यक्ष मनोज गोयल सभासद बिट्टू माहेश्वरी और आशु ने सफाई कर्मियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 09:16 AM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 09:16 AM (IST)
पिलखुवा में पालिकाध्यक्ष पति ने सफाई कर्मचारी से की हाथापाई, भड़के कर्मचारियों ने कोतवाली को घेरा
पिलखुवा में पालिकाध्यक्ष पति के हाथापाई करने पर भड़के सफाई कर्मी, घेरी कोतवाली

पिलखुवा (हापुड़) [संजीव वर्मा]। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ अंतर्गत पिलखुवा में पालिकाध्यक्ष पति मनोज गोयल उर्फ नीटू ने तीन सफाई कर्मियों के साथ हाथापाई कर डाली। घटना शनिवार रात 11 बजे की है। हाथापाई की सूचना पर रविवार सुबह सफाई कर्मी भड़क गए और उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पर पहुंचकर हंगामा- प्रदर्शन किया। हंंगामे के चलते सफाई कर्मी काम नही कर रहे हैं। इसके चलते शहर में जगह- जगह कूड़े के ढेर लगे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, पालिकाध्यक्ष पति मनोज गोयल, सभासद दीपेश माहेश्वरी उर्फ बिटू और आस मोहम्मद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। हालांकि कोतवाली के बाहर सफाई कर्मियों का धरना जारी है। गिरफ्तारी होने तक सफाई कर्मी हड़ताल पर रहने की चेतावनी दिए हुए है। ऐसे जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर बड़ी समस्या बनती नजर आ रही है। 

सफाई कर्मचारी संजय सिंह के मुताबिक शनिवार रात 11 बजे तीन सफाई कर्मी पालिकाध्यक्ष गीता गोयल के आवास के बाहर सफाई कर रहे थे। तभी पालिकाध्यक्ष मनोज गोयल, सभासद बिट्टू माहेश्वरी और आशु ने सफाई कर्मियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों सफाई कर्मियों के साथ मारपीट की गई।

आरोप है कि पालिकाध्यक्ष पति ने पिस्टल निकालकर सफाई कर्मियों को गोली मारने की धमकी भी दी। किसी तरह जान बचाकर सफाई कर्मी मौके से निकल पाए। रविवार सुबह जैसे ही मारपीट की सूचना अन्य सफाई कर्मियों को लगी, तो सभी पहले पालिका में एकत्र हुए। इसके बाद हाथों में झाडू लेकर कोतवाली पर पहुंचे। पालिकाध्यक्ष पति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। हंगामा और प्रदर्शन कर पालिकाध्यक्ष पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।

थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध सक्सेना का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है। दूसरी ओर, हंगामे के चलते शहर की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है।

chat bot
आपका साथी