दादा पोते को गोली मारने के मामले में 6 नामजद, तीन गिरफ्तार

शनिवार शाम को बच्चों के विवाद में गोली मारकर दादा व पोते को घायल करने के मामले में छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार करके पुलिस पूछताछ कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Jul 2020 07:36 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jul 2020 07:36 PM (IST)
दादा पोते को गोली मारने के मामले में 6 नामजद, तीन गिरफ्तार
दादा पोते को गोली मारने के मामले में 6 नामजद, तीन गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, धौलाना:

शनिवार शाम को बच्चों के विवाद में गोली मारकर दादा व पोते को घायल करने के मामले में छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार करके पुलिस पूछताछ कर रही है।

शनिवार शाम के समय हुए झगड़े के दौरान मलखान व उनके पोते मुदस्सिर को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि मलखान के बेटे इलियास की तहरीर पर विपक्षी शाहिद, रुस्तम, नौबहार, आबिद व गुलबहार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। जल्द ही तीनों को जेल भेज दिया जाएगा। शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी