कार एवं थ्रीव्हीलर की टक्कर में नौ लोग घायल

¨सभावली थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर ¨सभावली के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर कार व थ्री-व्हीलर की टक्कर में शुक्रवार दोपहर टक्कर हो गई। हादसा होन के बाद थ्री-व्हीलर में सवार नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Sep 2018 06:59 PM (IST) Updated:Fri, 07 Sep 2018 06:59 PM (IST)
कार एवं थ्रीव्हीलर की टक्कर में नौ लोग घायल
कार एवं थ्रीव्हीलर की टक्कर में नौ लोग घायल

संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर

¨सभावली थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर ¨सभावली के सामने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर कार और थ्रीव्हीलर में टक्कर टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद थ्रीव्हीलर में सवार नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

¨सभावली क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी वकील थ्री-व्हीलर चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। शुक्रवार सुबह वह यात्री लेकर ¨सभावली की ओर जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 स्थित फरीदपुर ¨सभावली गांव के सामने पीछे से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने पर थ्री-व्हीलर पलट गया और उसमें सवार चालक वकील, शनि, अंश, प्रेम ¨सह, दिनेश, सतवीर, गुड्डन, बबीता और अनीता गंभीर रूप से घायल हो गई घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी