गर्भावस्था में महिला के पेट पर मारी लात, हुआ गर्भपात

जागरण संवाददाता हापुड़दहेज में एक लाख रुपये की मांग कर थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 07:26 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 07:26 PM (IST)
गर्भावस्था में महिला के पेट पर मारी लात, हुआ गर्भपात
गर्भावस्था में महिला के पेट पर मारी लात, हुआ गर्भपात

जागरण संवाददाता, हापुड़:

दहेज में एक लाख रुपये की मांग कर थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं देवर ने गर्भावस्था के दौरान महिला के पेट पर लात मार दी। इस कारण पीड़िता का गर्भपात हो गया। पीड़िता की तहरीर पर ससुराल पक्ष के सात आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

गांव रसूलपुर निवासी रूबिना ने बताया कि उसका निकाह जनपद मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के मोहल्ला काले आम निवासी आबिद के साथ हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में एक लाख रुपये की मांग कर विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। घर न बिगड़े इस कारण पीड़िता सब कुछ सहती रही। कुछ दिन बाद पीड़िता गर्भवती हो गई। आरोप है कि देवर ने गर्भावस्था में पीड़िता के पेट पर लात मार दी।

इस कारण पीड़िता का गर्भपात हो गया। शनिवार को पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर ससुराल पक्ष के आबिद, रहीसुद्दीन, रूकसाना, फारूख, इमरान, जावेद व शकील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी