दिन प्रति दिन कांजी हाउस में बढ़ रही है गोवंशों की संख्या

बेसहारा पशुओं को आश्रय देने के साथ ही शासन ने उनकी बढ़ती संख्या पर रोक लगाने के लिए भी योजना बनाई है। क्षेत्र में हर स्तर पर निराश्रित पशुओं को शरण देने के लिए अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल की स्थापना की गई। साथ ही बेसहारा नर गोवंशों की प्रजनन क्षमता रोकने को नसबंदी भी कराई जानी शुरू कर दी है। नगर के नक्का कुंआ रोड़ पर भी पशु चिकित्सक द्वारा कांजी हाउस में नर गौवंशों की नसंबदी कराई गई है

By JagranEdited By: Publish:Thu, 31 Jan 2019 07:45 PM (IST) Updated:Thu, 31 Jan 2019 07:45 PM (IST)
दिन प्रति दिन कांजी हाउस में बढ़ रही है गोवंशों की संख्या
दिन प्रति दिन कांजी हाउस में बढ़ रही है गोवंशों की संख्या

संवाद सहयोगी गढ़मुक्तेश्वर

बेसहारा पशुओं को आश्रय देने के साथ ही शासन ने उनकी बढ़ती संख्या पर रोक लगाने के लिए भी योजना बनाई है। क्षेत्र में हर स्तर पर बेसहारा पशुओं को शरण देने के लिए अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल की स्थापना की गई। साथ ही बेसहारा सांड़ों की प्रजनन क्षमता रोकने को नसबंदी भी कराई जा रही है। बृहस्पतिवार को 45 और बुधवार को 33 सांड़ों की नसबंदी की गई।

क्षेत्र में बेसहारा पशुओं की संख्या अत्याधिक हो गई है। यह पशु किसानों की फसलों के बर्बाद कर रहे हैं। इसको लेकर नगर स्थित एक कांजी हाउस खोला गया है। यहां लाए जा रहे सांड़ों की पशु स्वास्थ्य विभाग द्वारा नसंबदी करनी शुरू कर दी गई है। नसंबदी करने पहुंचे उप मुख्य पशु चिकित्सक अधिकारी डा. वीर ¨सह ने बताया किया कृषि कार्य में मशीनीकरण के कारण सांड अनुपयोगी होते जा रहे हैं। इन्हें पशुपालक बेसहारा छोड़ देते हैं। अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल की स्थापना के लिए नगर पालिका में कांजी हाउस शुरू कर दिया गया है। यहां सौ से अधिक बेसहारा गोवंशों को लाया गया है। पशुओं को पानी, चारा आदि कि व्यवस्था करा दी गई है।

-एसडीएम ज्योति राय नगर पालिका ने बेसहारा पशुओं को आश्रय देने के लिए कांजी हाउस बना लिया है। इसमें पशुओं को रखने के लिए पर्याप्त जगह है। पशुओं के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं।

-सोना ¨सह चेयरमैन पालिका गढ़

chat bot
आपका साथी