कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेला: सुरक्षा के लिए 26 जनपदों से आवंटित हुए 3031 पुलिसकर्मी

पौराणिक गंगा नगरी में कुछ ही दिनों में विश्व प्रसिद्ध कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले का आयोजन होना है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के अधिकारियों ने अन्य जनपदों 3321 पुलिसकर्मियों की मांग की थी। तीन जोन के 26 अन्य जनपदों से 3031 पुलिसकर्मियों का आवंटन मेले के लिए हुआ है। सोमवार से पहले सभी पुलिसकर्मी मेला स्थल पर बनी पुलिस लाइन में अपनी आमद दर्ज करा लेगें। मेरठ मंडल के अपर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Nov 2019 06:06 PM (IST) Updated:Sun, 03 Nov 2019 06:22 AM (IST)
कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेला: सुरक्षा के लिए 26 जनपदों से आवंटित हुए 3031 पुलिसकर्मी
कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेला: सुरक्षा के लिए 26 जनपदों से आवंटित हुए 3031 पुलिसकर्मी

केशव त्यागी, हापुड़:

कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए अधिकारियों ने अन्य जनपदों से 3321 पुलिसकर्मियों की मांग की थी। तीन जोन के 26 अन्य जनपदों से 3031 पुलिसकर्मियों का आवंटन मेले के लिए हुआ है। सोमवार से पहले सभी पुलिसकर्मी मेला स्थल पर बनी पुलिस लाइन में अपनी आमद दर्ज करा लेंगे।

मेरठ मंडल के अपर पुलिस महानिदेशक ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने आदेश दिया है कि मेले में आने जाने वाले लोगों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के साथ गंगा तट पर बनने वाले घाट और पार्किंग की निरंतर जांच की जाए। प्रयास रहे कि कोई अप्रिय घटना घटित न होने पाए। पुलिस अधिकारियों ने विशेष योजना बनाने का प्रयास शुरू कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि मेला स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए बरेली, मेरठ और कानपुर जोन के 26 जनपदों से 3321 पुलिसकर्मियों की मांग की गई थी। इन जनपदों से 3031 पुलिसकर्मियों का आवंटन हो चुका है। आवंटित हुए पुलिसकर्मियों के नाम भी मिल चुके हैं। जनपद जालोन और औरेया से करीब 60 पुलिस कर्मियों ने मेला स्थल पर बनी पुलिस लाइन में अपनी आमद भी दर्ज करा ली है। सोमवार तक सभी जनपदों से पुलिसकर्मी अपनी आमद मेला पुलिस लाइन में करा लेंगे। इसके साथ-साथ तीन कंपनी पीएसी और दो फ्लड कंपनी के जवान भी सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

-------

अन्य जनपदों से आवंटित पुलिसकर्मियों का आंकड़ा--------

पदनाम पुलिसकर्मियों की मांग आवंटित पुलिसकर्मियों की संख्या

पुलिस क्षेत्राधिकारी 21 21

पुलिस निरीक्षक 50 50

उपनिरिक्षक 400 390

मुख्य आरक्षी 350 350

आरक्षी 2500 1680

पीएसी पुलिस पांच कंपनी तीन कंपनी

फ्लड कंपनी दो कंपनी दो कंपनी

-------

सुरक्षा के पुख्ता होगें इंतजाम

- पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस बार मेला स्थल पर 36 वॉच टॉवर, 50 सीसीटीवी कैमरे और रेडियो संचार स्थापित किए जाने का आदेश दिया है। आवश्यकता अनुसार वॉच टावर और सीसीटीवी कैमरों संख्या बढ़ाई जा सकती है। जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस का पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाया जाएगा। जिन स्थानों पर बालू रेत धंसने की संभावना है, वहां लोहे की सीट लगवाई जाएगी। घाटों पर गोताखोर और नावों की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। गहरे पानी में श्रद्धालुओं को जाने से बचाने के लिए वहां पर प्रतिबंधित क्षेत्र का बोर्ड लगाया जाएगा। अग्निशमन विभाग को भी सतर्क रखेगा। खोया-पाया केंद्र भी बनाने के साथ अन्य सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

-------

क्या बोले अधिकारी

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक का पत्र मिला है। पत्र में दिए गए दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन कराए जाने के आदेश सभी थाना प्रभारियों और पुलिस क्षेत्राधिकारियों को दे दिए गए हैं। गंगा मेला शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस तैयार है।

chat bot
आपका साथी