सीवर ओवरफ्लो होने से बढ़ी परेशानी

बारिश का सीजन शुरू हो चुका है। सीवर का पानी घरों में भी घुसने लगा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 08:16 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 08:16 PM (IST)
सीवर ओवरफ्लो होने से बढ़ी परेशानी
सीवर ओवरफ्लो होने से बढ़ी परेशानी

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: शिवनगर क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो होने से स्थानीय नागरिक परेशान हैं। लोगों का कहना है कि पिछले काफी दिनों से सीवर ओवरफ्लो की समस्या है, लेकिन नगर निगम में शिकायत करने के बावजूद इसका समाधान नहीं हो रहा है। बारिश होते ही सीवर का पानी सड़क पर बहने के कारण परेशानी और ज्यादा बढ़ जाती है। सीवर ठीक करने की बजाय रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम को दुरुस्त किया गया है। वर्जन..

नगर निगम में कई बार सीवर ओवरफ्लो की शिकायत दे चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है।

सचिन, निवासी गलियों में सीवर का पानी भरने से लोगों को घर से निकलने में परेशानी हो रही है। आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैली रहती है।

सोनू, निवासी कई साल से सीवर लाइनों की सफाई नहीं हुई है। नतीजा ये कि सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं।

अनिल, निवासी बारिश का सीजन शुरू हो चुका है। सीवर का पानी घरों में भी घुसने लगा है।

कर्मबीर यादव, निवासी

chat bot
आपका साथी