अवैध रूप से संचालित जच्चा-बच्चा केंद्र सील

नगर के नक्का कुआ रोड पर संचालित एक जच्चा-बच्चा केंद्र पर एसडीएम के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान अफसरों ने तीन माह की गर्भवति को वहां पर एक गर्भपात किए जाने की घटना भी प्रकाश में आई। यहां भर्ती महिला को एसडीएम ने मौके पर एंबुलेंस बुलाकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Jan 2019 07:14 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jan 2019 07:14 PM (IST)
अवैध रूप से संचालित जच्चा-बच्चा केंद्र सील
अवैध रूप से संचालित जच्चा-बच्चा केंद्र सील

संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर

नगर के नक्का कुआं मार्ग पर संचालित एक जच्चा-बच्चा केंद्र पर उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान अधिकारियों को जानकारी मिली कि कुछ समय पहले यहां एक महिला का गर्भपात किया गया था। कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद महिला को उपजिलाधिकारी ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने केंद्र को सील कर दिया और कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

नगर के मुख्य मार्ग नक्का कुआं मार्ग पर पिछले कई वर्ष से अवैध रूप से महिला प्रसूति केंद्र का संचालन किया जा रहा था। इस केंद्र में गर्भपात किए जाने की जानकारी भी मिल रही थी। इस पर उपजिलाधिकारी ज्योति राय ने स्वास्थ्य विभाग के उपमुख्य

चिकित्सक अधिकारी र¨वद्र कुमार के साथ केंद्र पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पता चला कि वहां मौजूद महिला को मंगलवार शाम भर्ती किया गया था। तीन माह की गर्भवती इस महिला का गर्भपात किया था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने महिला रोगी के बयान दर्ज किए। महिला बहादुरगढ़ क्षेत्र एक गांव की रहने वाली है। इसके अलावा लगभग छह महिलाएं उपचार कराने के लिए आई थीं। छापामार कार्रवाई करने वाली टीम ने केंद्र को सील कर दिया।

केंद्र पर नहीं लगाया गया था बोर्ड : बुधवार को उपजिलाधिकारी ज्योति राय ने जिस जच्चा बच्चा केंद्र पर छापामार कार्रवाई की, वह एक मकान में संचालित है। यहां से गुजरने वाले अधिकारियों को उस पर कोई शक न हो, इसलिए वहां बोर्ड भी नहीं लगाया गया था। इसके बाद भी यहां काफी संख्या में महिला रोगी उपचार कराने आती थीं। गांवों में फैला है संचालक का जाल : लोगों का कहना है कि जच्चा-बच्चा केंद्र के संचालक का गांवों में जाल फैला हुआ है। यहां प्रसव कराने के लिए महिला को लाने वाले को प्रोत्साहन राशि दी जाती थी।

नगर में जच्चा-बच्चा केंद्र पर छापा मार कार्रवाई करने के पहुंची उपजिलाधिकारी को वहां एकत्र लोगों ने बताया कि नगर के अलावा ¨सभावली, बक्सर, हरोड़ा रोड, बहादुरगढ़, डेहरा कुटी, आदि गांवों में भी जच्चा-बच्चा केंद्र अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। आरोपित जच्चा-बच्चा केंद्र की काफी समय से शिकायत मिल रही थी। इसी कारण यहां छापामार कार्रवाई की गई थी। क्षेत्र में किसी भी सूरत में अवैध जच्चा-बच्चा केंद्र संचालित नहीं होने दिए जाएंगे।

--ज्योति राय, उपजिलाधिकारी

chat bot
आपका साथी