Hapur News: ब्रजघाट पर गंगा स्नान के दौरान 12 लोग डूबे, गाजियाबाद के युवक की मौत

Hapur News ब्रज घाट में गंगा स्नान के दौरान 12 लोग डूब गए जिन्हें बचा लिया गया है। वहीं एक युवक की मौत हो गई। वह गाजियाबाद का रहने वाला था जो अपने दोस्त के साथ गंगा स्नान करने गया था।

By Geetarjun GautamEdited By: Publish:Tue, 28 Jun 2022 04:34 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jun 2022 04:34 PM (IST)
Hapur News: ब्रजघाट पर गंगा स्नान के दौरान 12 लोग डूबे, गाजियाबाद के युवक की मौत
ब्रजघाट पर गंगा स्नान के दौरान 12 लोग डूबे।

हापुड़ [संजीव वर्मा]। तीर्थ नगरी ब्रजघाट पर गंगा स्नान करने के लिए आए श्रद्धालुओं में 12 श्रद्धालु गंगा की जलधारा में बह गए। गोताखोरों ने 11 लोगों को सकुशल बचा लिया, जबकि एक युवक की मौत हो गई।

मृतक का शव करीब दो किलो मीटर की दूरी पर बरामद हो सका। पुलिस ने शव बरामद होने के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जिला गाजियाबाद के थाना विजयनगर के प्रताप बिहार सेक्टर-11 निवासी अरमान अली का 20 वर्षीय पुत्र गुफरान अपने साथी मोनू के साथ तीर्थ नगरी ब्रजघाट में आया था। स्नान के दौरान दोनों दोस्त गंगा के गहरे जल में डूबकर बह गए। इस दौरान दोनों ने शोर मचाया तो मौके पर मौजूद गोताखोरों ने वोट दौड़ा दी।

इस दौरान गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद मोनू को सकुशल बचा लिए जबकि गुफरान जल में डूब गया। करीब दो घंटे के बाद गोताखोरों ने गुफरान के शव को दो किलो मीटर की दूरी पर बरामद कर लिया। शव बरामद किए जाने के बाद गोताखोर शव को गंगा किनारे लेकर पहुंचे।

घटना की जानकारी मृतक के स्वजन को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। इसके अलावा ब्रजघाट में स्नान के दौरान मेरठ निवासी सूरज, हरियाणा के पलवल निवासी मगन सिंह, राजपाल सिंह, अमरोहा के जोया निवासी अरविंद, दिल्ली के साकेत निवासी वीरपाल सिंह, सुमन, गुरुग्राम निवासी सोनू, कपिल, बागपत निवासी रेखा, अरुण, सिंभावली निवासी राजू आदि भी डूब गए। जिनको गोताखोरों द्वारा बचा लिया गया है। गोताखोर भोलू केवट, धर्मपाल केवट,दीपचंद, केवट का लोगों ने आभार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी