Hapur: देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश, 12 महिलाएं पहुंची हवालात; डिमांड के हिसाब से ग्राहकों के घर और होटल...

कोतवाली पुलिस ने देह व्यापार की गुप्त सूचना पर शुक्रवार को मोहल्ला आदर्श नगर कालोनी से महिला सरगना को गिरफ्तार कर लिया। उससे हुई पूछताछ के बाद इस धंधे में लिप्त 11 महिला व तीन पुरूष को महिलाओं के घर से दबोचा है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Fri, 26 May 2023 08:34 PM (IST) Updated:Fri, 26 May 2023 08:34 PM (IST)
Hapur: देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश, 12 महिलाएं पहुंची हवालात; डिमांड के हिसाब से ग्राहकों के घर और होटल...
पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हापुड़, जागरण संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने देह व्यापार की गुप्त सूचना पर शुक्रवार को मोहल्ला आदर्श नगर कॉलोनी से महिला सरगना को गिरफ्तार कर लिया। उससे हुई पूछताछ के बाद इस धंधे में लिप्त 11 महिलाएं व तीन पुरुष को महिलाओं के घर से दबोचा है।

पुलिस ने मौके से सात कंडोम के पैकेट, तीन मोबाइल फोन व 8340 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को थाना देहात क्षेत्र के लकड़ी व्यापारी को हनी ट्रेप में फंसाकर रंगदारी वसूलने के मामले का पर्दाफाश किया गया था। आरोपितों से मिली जानकारी के बाद पता चला कि व्यापारी से शारीरिक संबंध बनाने के लिए महिला हापुड़ से रुपये देकर बुलाया गया था।

जानकारी के बाद शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने आदर्शनगर कॉलोनी की एक महिला के घर छापा मारा और उसे दबोच लिया। महिला देह व्यापार का संचालन करने वाली सरगना है।

उससे मिली जानकारी के बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं के घर में दबिश दी। पुलिस ने सरगना के अलावा 11 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। कुछ महिलाओं को पांच पुरुषों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है। सभी आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

अपने ही घर में देह व्यापार का धंधा चल रही थीं महिलाएं

एसपी ने बताया कि सरगना महिला के घर ग्राहक महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाने के लिए आते हैं। सरगना अपने घर से ग्राहकों को उन महिलाओं के पास भेजती हैं, जो अपने घर पर ही इस धंधे को चलाती हैं। रुपयों का सौदा सरगना व ग्राहकों के बीच होता है। सरगना अपना कमीशन काटकर बाकी के रुपये महिलाओं के पास पहुंचा देती हैं।

डिमांड के हिसाब से घर व होटल पर भी जाती थीं महिलाएं

कुछ ग्राहक सरगना के पास काल कर महिलाओं की मांग करते हैं। काल पर सौदा होने के बाद रुपये आनलाइन सरगना के खाते में भेज दिए जाते हैं। इसके बाद बताए गए पते पर महिलाओं को होटल या ग्राहकों के घरों पर भेजा जाता है।

chat bot
आपका साथी